बाढ़ की चपेट में नेपाल... भीषण आपदा के समय में कहां छिप गए Gen-Z, सोशल मीडिया से मदद की गुहार

Nepal Rain flood News: नेपाल में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें सबसे अधिक मौतें इलाम जिले में हुई हैं। पिछले दो दिनों में भूस्खलन...
nepal-flood-heavy-rain-gen-z-helps-disaster-management
नेपाल में आए बाढ़ की तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nepal Flood News: नेपाल में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक लगभग 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से अधिक परिवार अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। देश पर भारी बारिश का प्रभाव साफ देखा जा रहा है। हालांकि सत्ता हिलाने वाले Gen-Z संकट के समय अब दिख नहीं रहे है।

फिर भी इन परिस्थितियों से निपटने के लिए नेपाल सरकार ने Gen-Z की मदद लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच Gen-Z नेताओं को देशभर में स्थिति का मूल्यांकन और प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया है। ये युवा नेताओं शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार तक विभिन्न जिलों में समन्वय कार्य में सक्रिय रहेंगे।

Gen-Z ने आपदा में बढ़ाया मदद का हाथ

देश में मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी। इसी दौरान गृह मंत्रालय ने कुछ Gen-Z नेताओं को सिंहदरबार में बुलाया। इनमें सुडान गुरुंग, युजन राजभंडारी, भावना राउत सहित अन्य युवा नेता शामिल थे। गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने खुद उनके साथ बैठक की। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने किसी भी स्थिति में कमजोर पड़ने से बचने के लिए सभी संसाधनों और मदद को एकजुट किया।

सोशल मीडिया से मदद

मंत्रालय ने बताया कि Gen-Z नेताओं की भागीदारी के कारण सोशल मीडिया से मिली जानकारी तुरंत काम आई। पंचथर जिले में हुए हादसे की जानकारी युवा सागर ढकाल ने सोशल मीडिया पर साझा की। अगर यह सूचना समय पर नहीं मिलती, तो घटना की जानकारी देर से पहुंचती। पोस्ट के तुरंत बाद पंचथर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने कहा कि गृह मंत्रालय से समन्वय होने के कारण राहत कार्य तेज़ी से शुरू किया जा सका। सैनिक हेलीकॉप्टर की मदद से दो लोगों को बचाया गया। मंत्रालय ने ऐसे मामलों में त्वरित जानकारी और राहत के लिए Gen-Z नेताओं को तैनात किया।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन से सबसे अधिक नुकसान इलाम जिले में हुआ है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता बिनोद घिमिरे के मुताबिक, इलाम में बीते दो दिनों में भूस्खलन के कारण 37 लोगों की मौत हुई और 5 लोग घायल हुए। रविवार को बारिश का रिकॉर्ड (24 घंटे में) इस प्रकार रहा: माईपोखरी स्टेशन, इलाम: 269.4 मिमी; इलाम टी गार्डन स्टेशन: 272.6 मिमी; कनीयम: 275 मिमी। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से देशभर में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com