-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chimur Minor Girl Love Trap Money Extortion Case
सोशल मीडिया पर प्यार, फिर ब्लैकमेल, चिमूर में दो साल से चल रहा गंदा खेल
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चिमूर में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की सोशल मीडिया पर युवकों को झूठे प्यार में फंसाकर पैसे ठग रही थी। अब तक दर्जनों युवक शिकार बने, एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर जिले के चिमूर शहर में एक नाबालिग लड़की फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए युवकों से नजदीकी बनाने का प्रयास करती है और उन्हें झूठे प्यार के जाल में फंसाती है। जब युवक उसके जाल में फंस जाते हैं, तो वह उनसे पैसे ऐंठती है। न देने पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देती है।
चिमूर शहर में पिछले दो सालों से इस तरह का मामला सुर्खियों में है और अब तक करीब एक दर्जन युवक इस धोखे का शिकार हो चुके हैं। शुक्रवार को एक युवक ने चिमूर पुलिस स्टेशन में चिमूर की उस नाबालिग लडकी से मिले धोखे की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार, चिमूर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़नेवाली 15 वर्षीय लडकी पिछले दो सालों से फोन और सोशल मीडिया पर विभिन्न युवकों से नजदीकी बना रही है। इसके बाद, वह उनसे बार-बार संपर्क करती है। वह उनसे मीठी-मीठी बातें करती है और प्रेमिका होने का नाटक करती है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
मुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह
दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त
युवक उसके झूठ पर विश्वास कर मूर्ख बन जाते हैं। उसने बताया है कि उसने पिछले दो वर्षों में दर्जनों युवकों को ठगा है। वह एक लडके से 1 लाख 33 हजार रुपये हथिया चुकी है।
बन जाती है प्रेमिका
फोन या सोशल मीडिया पर उससे संपर्क करने के बाद, लडकी पैसे की मांग करती है। लेकिन सीधे पैसे नहीं लेती इसके लिए उसने एक तरकीब निकाली है। लड़की दुकान से अपनी जरूरत की विभिन्न वस्तुएं और कपड़े खरीदती है फिर वह उन वस्तुओं का बिल चुकाने के लिए धोखाधड़ी का शिकार हुए युवक को फोन करती है। वह पैसे मांगती है। लेकिन उसे अपने बैंक या अन्य खाते में नहीं लेती। कपड़े दुकान से खरीदे जाते हैं, तो वह दुकानदार को इतने पैसे देने का आदेश देती है।
अगर युवक पैसे देने से इनकार करता है, तो वह तरह-तरह के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देती है। इससे युवक डर जाते हैं और उसके झांसे में आ जाते हैं और उन्हें उतने पैसे देने पड़ते हैं। शिकायत करने वाले लड़के का कहना है कि पिछले दो सालों में दर्जनों युवकों ने उस पर हज़ारों रुपये उड़ाए हैं।
थाने बुलाकर पूछताछ की
कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए चिमूर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। लडकी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। लडकी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने युवकों से ऐंठी गई रकम से कपड़े, कॉस्मेटिक और घरेलू सामान खरीदा था।
यह भी पढ़ें:- बेटों को संभालो, सत्ता आती-जाती रहती है…संजय राउत ने नारायण राणे को दी वार्निंग
बताया जा रहा है कि उसने कुछ दुकानदारों को स्कैनर भेजकर मिली रकम से नकदी भी ली थी। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या छात्रा ने किसी और को भी अपना शिकार बनाया है।
चिमूर पुलिस निरीक्षक दीप्ति मरकाम ने कहा कि अगर कोई पुलिस का नाम लेकर धमका रहा है या पैसे की मांग कर रहा है, तो तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी हालत में ब्लैकमेल का शिकार न हों। नागरिक तुरंत चिमूर पुलिस स्टेशन में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
माता-पिता और शिक्षकों को परामर्श के लिए बुलाया
शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने नाबालिग लड़की के माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को परामर्श के लिए थाने बुलाया। थानेदार दिनेश लबडे ने बताया कि लड़की को फिलहाल उसकी मां की देखरेख में रखा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Chimur minor girl love trap money extortion case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
Jul 13, 2026 | 10:34 AMNEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AMदमोह के हटा में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Jul 13, 2026 | 10:28 AMRaksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Jul 13, 2026 | 10:27 AMइम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jul 13, 2026 | 10:20 AMनवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
Jul 13, 2026 | 10:06 AMकौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Jul 13, 2026 | 10:04 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM












