-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 23 People Died In The Massive Landslide Incident In Darjeeling West Bengal
दार्जिलिंग में आपदा का कहर, भूस्खलन से भीषण तबाही; अब तक 23 लोगों की मौत
- Written By: मनोज आर्या
Darjeeling Landslide: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि समस्या गंभीर है। भूटान में लगातार बारिश के कारण पानी उत्तर बंगाल में भर गया है। यह आपदा दुर्भाग्यपूर्ण है- प्राकृतिक आपदाएं हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।

दार्जिलिंग लैंडस्लाइड, (फाइल फोटो)
Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार, 5 अक्टूबर को भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। लगातार हो रही बारिश की वजह से दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में यह घटनाएं हुईं। जानकारों के मुताबिक ऐसा भीषण भूस्खलन पिछले एक दशक में देखने को नहीं मिला था। भूस्खलन की इन घटनाओं में अभी तक कम से कम 23 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई गांव पूरी तरह से सड़क मार्क से कट गए हैं, जिससे दार्जिलिंग जैसे जगह पर मौजूद पर्यटक भी पहाड़ों में फंस गए हैं।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन की यह घटनाएं सबसे ज्यादा मिरिक, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में हुई। इनमें अब तक कुल 23 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एनडीआरएफ और स्थानीय जिला प्रशासन के अनुसार केवल दार्जिलिंग जिले में ही कुल 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
पूरे क्षेत्र में 35 स्थानों पर भूस्खलन की सूचना
इससे पहले दिन में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने भूस्खलन की वजह से स्थिति को चिंताजनक बताया था। दार्जिलिंग क्षेत्र की देखरेख करने वाले गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में 35 स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। अधिकारियों का कहना है कि यह 2015 के बाद से सबसे भीषण भूस्खलन आपदा हो सकती है। उस समय पर आई आपदा में 40 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 13 जुलाई: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Explainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
प्रकृति के इस गुस्से में दार्जिलिंग पूरी तरह अस्त-व्यस्त
प्रकृति के इस गुस्से में दार्जिलिंग पूरी से अस्त-व्यस्त हो गया है। मिरिक सुखियापोखरी मार्ग जैसे प्रमुख सड़कें बंद हो गई है और क्षेत्र के मुख्य राजमार्गों पर कीचड़ की मोटी परत जमा हो गई है। एनडीआएफ के मुताबिक, दार्जिलिंग और उत्तरी सिक्किम में सड़क संपर्क बुरी तरह बाधित हो गया है, सिलीगुड़ी को मिरिक- दार्जिलिंग मार्ग से जोड़ने वाला एक लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे प्रमुख पहुंच मार्क कट गए हैं।
आपदा में फंसे सैकड़ों पर्यटक
इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा और हुगली से दुर्गा पूजा की छुट्टियां के लिए दार्जिलिंग पहुंचे सैंकड़ों पर्यटक भारी बारिश की वजह से अब अपनी-अपनी जगह पर फंसे हुए हैं। राज्य में बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद उन्होंने घोषणा की कि वह नुकसान का आकलन करने के लिए सोमवार 6 अक्टूबर को उत्तर बंगला का दौरा करेंगी।
ये भी पढ़ें: जयपुर SMS अस्पताल के ICU में आधी रात भड़की आग, शॉर्ट सर्किट ने 6 मरीजों को जिंदा निगला
एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि समस्या गंभीर है। भूटान में लगातार बारिश के कारण पानी उत्तर बंगाल में भर गया है। यह आपदा दुर्भाग्यपूर्ण है- प्राकृतिक आपदाएं हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि केवल 12 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज गई, जिससे कम से कम सात जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ आ गई। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
23 people died in the massive landslide incident in darjeeling west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस से जंग के बीच यूक्रेन में सियासी भूचाल! जेलेंस्की के फैसले के बाद PM यूलिया ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
Jul 13, 2026 | 10:37 AMछत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
Jul 13, 2026 | 10:34 AMNEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AMदमोह के हटा में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Jul 13, 2026 | 10:28 AMRaksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Jul 13, 2026 | 10:27 AMइम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jul 13, 2026 | 10:20 AMनवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
Jul 13, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














