-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Myanmar Laying Gunpowder Underground Near India Bangladesh Border Security Concerns
जमीन के नीचे बारूद… म्यांमार का ये कौन-सा नया खेल, पड़ोसी देश में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
Bangladesh Myanmar border: म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा पर बड़े पैमाने पर भूमिगत बारूदी सुरंगों का पता चला है, जिन्हें म्यांमार की अराकान आर्मी ने लगाया है।

सांकेतिक एआई फोटो
Bangladesh Myanmar border Landmines: बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा पर बड़े पैमाने पर जमीन के नीचे बारूदी सुरंगों का पता चला है। ये सुरंगें म्यांमार की अराकान आर्मी ने बनाई हैं, जो म्यांमार जुंटा के खिलाफ अपनी स्वतंत्रता और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह महीनों में इन सुरंगों के कारण सीमा क्षेत्र में कम से कम 18 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, 2024 में इन खतरनाक सुरंगों के कारण दो लोगों की जान भी गई थी।
इसके अलावा, अराकान आर्मी के इलाके में बांग्लादेशी और रोहिंग्या तस्करों की लगातार आवाजाही हो रही थी। इस गतिविधि को रोकने के लिए अराकान आर्मी ने बारूदी सुरंगें बिछाने का निर्णय लिया है।
जुंटा सेना 14 राज्यों में बिछा रही बारूदी सुरंगें
2024 में ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में बताया गया कि म्यांमार में जुंटा सेना 14 राज्यों में बारूदी सुरंगें बिछा रही है। वहीं, इनके खिलाफ लड़ रहे संगठन भी लगातार सुरंग बनाने में लगे हुए हैं। 2023 में बारूदी सुरंगों की वजह से 1,003 नागरिक मारे गए या घायल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
ज्यादातर बारूदी सुरंगें सीमा के नजदीक लगाई गई हैं। कुछ जगहों पर सुरंगें केवल 300-300 गज की दूरी पर रखी गई हैं। बांग्लादेश सेना के अनुसार, उनकी 211 किलोमीटर लंबी सीमा पर म्यांमार की ओर से सुरंगें मौजूद हैं। इसके जवाब में अराकान आर्मी ने भी सुरंगें लगाने का फैसला किया है।
बारूदी सुरंगों के इस्तेमाल को लेकर नियम
1997 में ओटावा में एक समझौता हुआ था, जिसमें बारूदी सुरंगों के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाए गए। इस समझौते के अनुसार, किसी दूसरे देश के साथ युद्ध न हो तो बारूदी सुरंगें नहीं बिछाई जा सकतीं। वहीं, जमीन के नीचे सुरंगें केवल तब तक लगाई जा सकती हैं जब युद्ध जारी हो।
यह भी पढ़ें:- युद्ध तो खत्म करना ही होगा… US पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की, जंग को लेकर ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक
आपस में लड़ रहे अलग-अलग विद्रोही समूह
बता दें कि फिलहाल म्यांमार में कोई भी युद्ध नहीं चल रहा है। यहां संघर्ष मुख्य रूप से देश के अंदर ही हो रहा है। म्यांमार की सेना, जिसे जुंटा कहा जाता है, पूरे देश पर अपना नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास कर रही है। वहीं, अलग-अलग विद्रोही समूह अपने-अपने प्रांतों में अधिक स्वायत्तता या स्वतंत्रता पाने के लिए लड़ रहे हैं। इन विद्रोही समूहों का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्रों की सुरक्षा और स्वतंत्र शासन सुनिश्चित करना है।
Myanmar laying gunpowder underground near india bangladesh border security concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














