युद्ध तो खत्म करना ही होगा... US पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की, जंग को लेकर ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

Ukraine News Hindi: जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह अमेरिका पहुंच चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक करेंगे, इसके अलावा वे यूरोपीय नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे।
युद्ध तो खत्म करना ही होगा... US पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की, जंग को लेकर ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक
वोलोदिमिर जेलेंस्की, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Trump Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। वहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत होगी।

जेलेंस्की ने अपने अमेरिका पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे और साथ ही यूरोपीय नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द और विश्वसनीय तरीके से समाप्त हो, और शांति स्थायी बनी रहे।

यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी

जेलेंस्की ने कहा, "अब स्थिति पहले जैसी नहीं है, जब यूक्रेन को क्रीमिया और डोनबास के कुछ हिस्से छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पुतिन ने इन्हीं हालात का बहाना बनाकर फिर हमला किया, या फिर 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी, जो प्रभावी साबित नहीं हुई।" उन्होंने आगे बताया कि क्रीमिया को छोड़ना उस समय गलत था, जैसे कि 2022 के बाद यूक्रेन ने कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे सैनिकों ने अब डोनेट्स्क और सूमी में सफलता हासिल की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे यूक्रेन की सुरक्षा मजबूत करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के लोगों और सभी सहयोगियों के समर्थन और मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

युद्ध तो रूस को ही खत्म करना ही होगा

राष्ट्रपति ने कहा कि यह युद्ध रूस ने शुरू किया था और उसे ही इसे समाप्त करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय सहयोगियों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

जेलेंस्की के अलावा व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वालों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद उन्हें शांति समझौते का प्रस्ताव दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com