सूडान में सैन्य विमान हुआ हादसे का शिकार, 46 लोगों की मौत, कई घायल; जानें क्या है ताजा हालात

Sudanese Military Aircraft Crashed: सूडान के ओमडुरमैन शहर में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 40 से अधिक लोगों की जान चली गई। फिलहाल हादसे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सूडान में सैन्य विमान हुआ हादसे का शिकार, 46 लोगों की मौत, कई घायल; जानें क्या है ताजा हालात
सूडान में सैन्य विमान हुआ हादसे का शिकार, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: सूडान के ओमडुरमैन शहर में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। सेना के अनुसार, ‘एंटोनोव’ विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में स्थित वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सैन्य कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जान गई, हालांकि सेना ने मृतकों की सटीक संख्या नहीं बताई।

हालांकि, सेना ने अब तक इसके कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शवों को ओमडुरमैन के नाउ क्षेत्र में पहुंचाया गया है। वहीं, अस्पताल में दो बच्चों समेत पांच आम नागरिकों को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है।

एक घर पर गिर गया विमान

मंगलवार देर रात उत्तरी ओमडुरमैन में वादी सेइदना सैन्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान एंटोनोव विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह क्षेत्र ग्रेटर खार्तूम का हिस्सा है। लोकल मीडिया ने स्थानीय मीडिया ने बुधवार को जानकारी दी कि हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी, जब विमान ओमडुरमैन के करारी जिले में एक घर पर गिर गया था। मृतकों में खार्तूम के वरिष्ठ कमांडर मेजर जनरल बहर अहमद का भी नाम शामिल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हादसे के कारण जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

दो सालों से गृहयुद्ध में फंसा है देश

गौरतलब है कि सूडान में 2023 से जारी भीषण गृहयुद्ध ने देश को तबाही के कगार पर ला दिया है। यहां सेना और कुख्यात अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच टकराव ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया है। खासकर दारफुर क्षेत्र में यह युद्ध विनाशकारी साबित हो रहा है, जहां व्यापक जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार और अन्य गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन सामने आ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन घटनाओं को युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com