चीन में भूस्खलन से सात लोगों की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Landslide in China: दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोऊ में हाल ही में भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय आपात प्रबंधन ब्यूरो ने जानकारी दी कि इस भूस्खलन में कुल 14 लोग मलबे में फंस गए थे। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन सात लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना में घायल हुए सात अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार अन्य मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य अब समाप्त हो चुका है, लेकिन घटनास्थल से मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है।
भूस्खलन के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में भू-वैज्ञानिक खतरों का आकलन शुरू कर दिया है। इसके तहत आवासीय भवनों की सुरक्षा जांच और उनका मूल्यांकन किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
A landslide destroyed several houses in China. The incident occurred on August 6 in the north of Guangzhou. Is the world of stanrviichya becoming more and more dangerous? #bb27 For those who understand – the site https://t.co/SuMkVD1X0y pic.twitter.com/p0JxYDCwEY — Janet (@Janet9693191325) August 8, 2025
इस आपदा की पृष्ठभूमि में, 5 अगस्त को चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि अगस्त के महीने में दो से तीन तूफान देश के विभिन्न हिस्सों में दस्तक दे सकते हैं। इनमें से एक तूफान यांग्त्जी नदी के उत्तर में प्रभाव डाल सकता है।
चीन की सभी सात प्रमुख नदी घाटियां वर्षा ऋतु के मुख्य चरण में प्रवेश कर चुकी हैं। अधिकारियों ने हैइहे, सोंघुआ और लियाओहे नदी घाटियों में भारी बाढ़ की चेतावनी दी है। इसके साथ ही ग्रेटर खिंगान पर्वत, उत्तरी शिंजियांग, मध्य और दक्षिणी चीन तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में वनाग्नि का खतरा भी बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: डराने वाले आंकड़े! कनाडा में भारतीयों की मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ा, जानें आखिर क्या है वजह?
पश्चिमी युन्नान में भू-भौगोलिक आपदाओं की आशंका जताई गई है, जबकि यांग्त्जी नदी के मध्य और निचले हिस्सों, यांग्त्जी-हुआईहे क्षेत्र और शिंजियांग के कुछ हिस्सों में लू और सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। चीन पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते यहां कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं।