- Hindi News »
- World »
- Unhrc India Representative Criticizes Pakistan On Human Rights Issue
मानवता पर ज्ञान दे रहा था पाकिस्तान…भारत के हुसैन ने दिया करारा जवाब, UN में हो गई बोलती बंद
India Slams Pakistan at UNHRC: UNHRC में भारत के प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश अपने नागरिकों पर अत्याचार करता है, वह दूसरों को मानवाधिकारों पर ज्ञान न दे।
- Written By: अक्षय साहू

भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन (सोर्स- सोशल मीडिया)
UNHRC: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे है। हाल ही में दोनों देशों के बीच यह तनाव संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक के दौरान देखने को मिला। यहां पाकिस्तान दुनिया को मानवता पर ज्ञान दे रहा था। भारत ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा पाकिस्तान जैसे देश, जो अपने ही देश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है, वह दूसरों को मानवाधिकारों की सीख देने की कोशिश कर रहा है।
यह बात जिनेवा में UNHRC के 60वें सत्र के दौरान भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने कही। उन्होंने पाकिस्तान से साफ कहा कि उसे पहले अपने देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकना चाहिए।
पाक सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप
भारत की यह टिप्पणी उस घटना के बाद आई है, जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उसकी सरकार ने हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 23 आम लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, मारे गए। इस घटना से यह साफ हुआ कि पाकिस्तान अपने ही नागरिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक, लोकतंत्र के लिए एक काला दिन: ममता बनर्जी
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई है। एक अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता जोश बोवेस ने बताया कि पाकिस्तान प्रेस की आजादी के मामले में दुनिया में 158वें स्थान पर है, जो बहुत खराब स्थिति है।
Confront the state sponsored persecution of minorities, Indian diplomat Mohammed Hussain slams Pakistan at UNHRC pic.twitter.com/xxhw0TMOMb — Sidhant Sibal (@sidhant) October 1, 2025
भारतीय प्रतिनिधि हुसैन ने यह भी बताया कि अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में 700 से ज्यादा लोग जेल में हैं, जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है।
भारतीय दूत ने लगाई फटकार
उन्होंने बलूच लोगों पर हो रहे अत्याचारों का भी जिक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली छमाही में बलूचिस्तान में 785 लोगों को जबरन उठाया गया और 121 की हत्या कर दी गई। इसके अलावा, पश्तून समुदाय के करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं।
यह भी पढ़ें: यूनुस का तानाशाही रवैया, शेख हसीना के साथ ने हथकड़ी में ली आखिरी सांस, तस्वीर बाहर आते ही हुआ बवाल
मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजाकिया ने भी कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाकों में लंबे समय से सेना अभियान चला रही है। वहां लोगों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मारा जा रहा है, उठाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इन लापता लोगों के परिवार लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Unhrc india representative criticizes pakistan on human rights issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच
May 05, 2026 | 04:59 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














