Rise And Fall में मचा बवाल, आकृति नेगी पर लगा काला जादू का आरोप, फैंस ने जताई नाराजगी

Rise And Fall News: ‘रोडीज 19’ और ‘स्प्लिट्सविला X5’ की विनर आकृति नेगी पर ‘राइज एंड फॉल’ शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ने काला जादू करने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
Rise And Fall में मचा बवाल, आकृति नेगी पर लगा काला जादू का आरोप, फैंस ने जताई नाराजगी
आकृति नेगी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aakriti Negi Black Magic Controversy: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों अपने ड्रामे और विवादों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली डांसर और सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी की एंट्री ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने दर्शकों को चौंका दिया।

दरअसल, ‘रोडीज 19’ और ‘स्प्लिट्सविला X5’ की विनर आकृति नेगी पर कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो में काला जादू करने का आरोप लगा दिया। ये विवाद तब शुरू हुआ जब आकृति ने शो में किसी ग्रुप का हिस्सा न बनने और अकेले गेम खेलने का फैसला किया। इसके बाद उनकी और धनश्री वर्मा के बीच बहस हुई। बहस के बाद आकृति अपने लिए अलग जगह बैठ गईं और अपने परिवार की याद में एक स्केच बनाने लगीं।

आकृति की हरकतों से डरे कंटेस्टेंट्स

इस बीच अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, मनीषा रानी और धनश्री वर्मा ने आकृति की इस हरकत पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आकृति किसी तरह का ‘काला जादू’ कर रही हैं। धनश्री ने कहा कि उन्हें डर लग रहा है, जबकि मनीषा ने साफ कहा कि आकृति को शो से बाहर कर देना चाहिए। अरबाज ने भी आकृति की हरकतों को “अजीब” बताया और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह सब क्या हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद #स्टैंड विद आकृति ट्रेंड करने लगा। फैंस आकृति नेगी के समर्थन में उतर आए और आरोप लगाने वाले कंटेस्टेंट्स की आलोचना की। कई यूजर्स ने लिखा कि परिवार का स्केच बनाना काला जादू नहीं हो सकता। एक अन्य फैन ने कहा कि आकृति की शांति और संयम दर्शाता है कि वह सबसे मैच्योर खिलाड़ी हैं।

कौन हैं आकृति नेगी?

आपको बता दें, आकृति नेगी का जन्म 2002 में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ। वह पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आकृति ने हमेशा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब और इंस्टाग्राम मॉडलिंग से की। इसके बाद 2023 में वह ‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ में दिखाई दीं और 2024 में ‘स्प्लिट्सविला X5’ की विनर रहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com