- Hindi News »
- World »
- Know Unheard Things Related To Personal Life Of Sunita Williams Nasa Astronaut
Sunita Williams Family: बेहद खास रही है सुनीता विलियम्स की पर्सनल लाइफ, जानिए NASA एस्ट्रोनॉट की जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें!
Sunita Williams Family: सुनीता विलियम्स के पति ने बताया कि हमारी कोई अपनी संतान नहीं है, लेकिन उन्होंने अहमदाबाद से एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की है।
- Written By: अमन उपाध्याय

सुनीता विलियम्स, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद, नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर उतर चुका है।
अब बात करें सुनीता विलियम्स के परिवार की तो उनके पति माइकल जे विलियम्स टेक्सास में फेडरल मार्शल के रूप में कार्यरत हैं और वे पूर्व में हेलीकॉप्टर पायलट भी रह चुके हैं। 1987 में, जब सुनीता एक हेलीकॉप्टर पायलट थीं, तब उनकी मुलाकात माइकल से हुई, जो बाद में विवाह में बदल गई।
माइकल विलियम्स ने जताई है ये इच्छा
माइकल विलियम्स, जो स्वभाव से शांतचित्त व्यक्ति हैं, सुनीता विलियम्स की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सितंबर में उन्होंने सुनीता की क्षमताओं पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा था कि वह अंतरिक्ष में प्रसन्न हैं। दंपति की अपनी कोई संतान नहीं है, लेकिन वे अहमदाबाद से एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
साल 1992 की बात है, जब सुनीता और माइकल की पहली मुलाकात हुई। उस समय सुनीता नेवल अकादमी में पढ़ाई कर रही थीं, जबकि माइकल वहां एक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती गहरी हुई, और समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा। जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि उनका रिश्ता खास है और वे एक-दूसरे के लिए बने हैं।
गुजरात के इस गांव से है संबंध
सुनीता विलियम्स के पिता, दीपक पंड्या, गुजरात के झूलासन गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने 1953 में गुजरात विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट साइंस (आई.एस.) की पढ़ाई पूरी की और 1957 में एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे अमेरिका चले गए, जहां क्लीवलैंड, ओहियो में उन्होंने मेडिसिन में इंटर्नशिप और रेजीडेंसी पूरी की। 1964 में, वे केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी के एनाटॉमी विभाग में पोस्टडॉक्टरल फेलो बने और देश के विभिन्न अस्पतालों व शोध केंद्रों में अपनी सेवाएँ दीं।
2006 में की थी पहली अंतरिक्ष यात्रा
सुनीता ने अपने पति माइकल के सहयोग और प्रोत्साहन से अंतरिक्ष मिशन पर जाने का निर्णय लिया। माइकल ने हमेशा सुनीता को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। 2006 में, सुनीता ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा की, जब वे स्पेस शटल डिस्कवरी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचीं।
Know unheard things related to personal life of sunita williams nasa astronaut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













