फ्रैंक कैप्रियो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Judge Frank Caprio Death News: अमेरिका के सबसे सम्मानित जजों में से एक, फ्रैंक कैप्रियो का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। कैप्रियो को उनकी दया, करुणा और न्याय में इंसानियत दिखाने वाले फैसलों के लिए याद किया जाएगा। वे “कैच इन प्रोविडेंस” नामक रियलिटी शो के जरिए विश्वभर में प्रसिद्ध हुए, जिसमें उनके ट्रैफिक और छोटे-मोटे मामलों को अनोखे अंदाज में सुलझाने का तरीका दिखाया गया।
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग की ओवरस्पीडिंग का चालान माफ कर दिया था, क्योंकि यह उसका पहला उल्लंघन था।
पिछले हफ्ते, फ्रैंक कैप्रियो ने फेसबुक पर एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी झटका लगा और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने दर्शकों से प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखने का अनुरोध किया। कैप्रियो का शो उनके कोर्टरूम में शूट किया गया था और इसमें उनकी लोकप्रिय हास्य शैली और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार झलकता था। इस शो के क्लिप्स को सोशल मीडिया पर 1 अरब से अधिक बार देखा जा चुका है।
कैप्रियो के कोर्टरूम के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। कभी बच्चों से मज़ेदार अंदाज़ में बातचीत, तो कभी बुज़ुर्गों के साथ सम्मान और सहानुभूति का व्यवहार इन झलकियों ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी अदालत से जुड़ी वीडियोज़ को अब तक एक अरब से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें:- लड़कियों की पढ़ाई खतरे में… कुरान-हदीस की मान्यताओं ने बढ़ाई तालिबानी तकरार, जानें पूरा मामला
कैप्रियो का जन्म 1936 में रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में हुआ था। वे कई दशकों तक म्युनिसिपल जज के रूप में काम किया। उन्हें व्यापक पहचान तब मिली जब उनकी अदालत का प्रसारण टीवी पर शुरू हुआ। उनके शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ को 2018 से 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया गया और यह कई डे टाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित हुआ। इस शो का मूल उद्देश्य यही था कि न्याय सिर्फ सजा देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें करुणा, सम्मान और मानवीय गरिमा का समावेश होना चाहिए।
कैप्रियो अपने न्यायिक करियर के अलावा अपने परिवार के प्रति बेहद समर्पित थे। उनकी मृत्यु पर, रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने उन्हें राज्य का असली खजाना बताते हुए वहां के झंडे आधा झुकाने का निर्देश दिया है।