-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sudarshan Formal Contest With Radhakrishnan In The Vice Presidential Election
उपराष्ट्रपति चुनाव में वैचारिक लड़ाई, राधाकृष्णन से सुदर्शन का औपचारिक मुकाबला
- Written By: दीपिका पाल
Vice President of India Elections: राधाकृष्णन का जीतना लगभग तय है लेकिन इंडिया गठबंधन ने उनके विरुद्ध बी सुदर्शन रेड्डी को उतारकर इसे वैचारिक ही नहीं, बल्कि दक्षिण बनाम दक्षिण की रोचक लड़ाई में बदला।

राधाकृष्णन से सुदर्शन का औपचारिक मुकाबला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आगामी 9 सितंबर 2025 को होने वाले 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। ये सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी होंगे, जो एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ही तरह दक्षिण भारत से हैं और उनकी ही तरह एक स्पष्ट वैचारिक स्टैंड लेते हैं। जहां सीपी राधाकृष्णन 17 साल की उम्र से ही आरएसएस से जुड़कर उसकी विचारधारा के समर्थक हैं, वहीं बी सुदर्शन रेड्डी अपने वाम झुकाव वाले लोकतांत्रिक रुख के लिए जाने जाते हैं। आंकड़ों के लिहाज से राधाकृष्णन का जीतना लगभग तय है लेकिन इंडिया गठबंधन ने उनके विरुद्ध बी सुदर्शन रेड्डी को उतारकर इसे वैचारिक ही नहीं, बल्कि दक्षिण बनाम दक्षिण की रोचक लड़ाई में बदल दिया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को एक सिद्धांतवादी न्यायाधीश करार दिया है। उन्होंने रेड्डी को एक लोकतांत्रिक, संवैधानिक मूल्यों और बहुलतावाद में विश्वास रखने वाला सजग व्यक्ति बताया है। स्टालिन के मुताबिक उनकी उम्मीदवारी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय लोकतांत्रिक संस्थाएं दबाव में हैं। अगर आंकड़ों के लिहाज से देखें तो सुदर्शन रेड्डी के जीतने के आसार नहीं हैं। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए 391 वोटों की जरूरत होगी जबकि एनडीए के पास फिलहाल जरूरत से 31 वोट ज्यादा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
मानसून सत्र से पहले विपक्षी एकता तार-तार! परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन में रार, क्या अकेले पड़ जाएगी कांग्रेस?
पंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
लोकसभा के कुल 543 सदस्यों में से एक सीट खाली है, इसी तरह राज्यसभा की कुल 245 सीटों में से 5 सीटें खाली हैं। इस तरह कुल मौजूदा वोट ताकत 782 बनती है। अतः जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कुल 391 वोट चाहिए होंगे, जबकि एनडीए के पास वर्तमान में कुल 422 सदस्य हैं। इंडिया गठबंधन के पास कुल 312 सांसद हैं यानी उसके पास बहुमत से 79 सांसद कम हैं। जबकि इन दोनो गठबंधनों के इतर 48 सांसद हैं, जो किसी भी गठबंधन में नहीं हैं। लेकिन अगर हम मान लें कि ये सभी बी सुदर्शन रेड्डी को वोट कर भी दें, तब भी इंडिया गठबंधन के समर्थकों की कुल संख्या 360 तक ही पहुंचेगी यानी उसे बहुमत के लिए 31 सांसदों की अब भी कमी होगी।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में व्हिप लागू नहीं होता। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि क्रॉस वोटिंग के जरिए कोई भी उम्मीदवार चुनाव जीत सकता है। विपक्ष के पास इतनी ताकत नहीं है कि सत्ता पक्ष या दोनो पक्षों से अलग रहने वाले सांसद क्रॉस वोटिंग करके इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को वोट करें। रिटायर्ड न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी अपने एक फैसले की वजह से वाम झुकाव रखने वाले राजनीतिक धड़ों के पसंदीदा उम्मीदवार हैं। लंबी न्यायिक लड़ाई के बाद साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एसएस निज्जर की पीठ ने सलवा जुडूम को एक अवैध और असंवैधानिक संगठन करार दिया था।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
विपक्ष ने मैदान नहीं छोड़ाः इंडिया गठबंधन चाहता है कि वह मजबूत विपक्ष दिखे और देश को यह मैसेज जाए कि वैचारिक लड़ाई में विपक्ष ने किसी भी कीमत पर मैदान नहीं छोड़ा। इसलिए कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन उपराष्ट्रपति पद की यह लड़ाई जोरदार ढंग से लड़ना चाहता है। इसके पीछे एक मकसद इस साल के अंत में बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भी मतदाताओं को अपनी मजबूत रणनीति का संदेश देना है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के लिए उपराष्ट्रपति पद की यह लड़ाई इसलिए भी जरूरी हो गई है, क्योंकि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन से संबंध है और विपक्ष अपने समर्थक मतदाताओं को यह संदेश देना चाहता है कि वह एक ऐसे घोषित संगठन के सदस्य को वॉकओवर नहीं दे सकता, राहुल गांधी दिन-रात जिसकी जबर्दस्त आलोचना करते हैं।
लेख- लोकमित्र गौतम के द्वारा
Sudarshan formal contest with radhakrishnan in the vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














