-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Transport Pwd Proposal Of Rs 163 Crore Stuck Wardha Road Bad Condition
जर्जर सड़कों ने रोका परिवहन का पहिया, PWD का 163 करोड़ का प्रस्ताव अटका, रास्तों का हाल-बेहाल
- Written By: प्रिया जैस
Wardha News: वर्धा जिले की सड़कों का हाल बहुत बुरा हो चुका है। सड़कों का हाल बेहाल होने के कारण परिवहन समस्या चरम पर पहुंच गई है। इस समस्या के निपटारे के लिए PWD को भेजा प्रस्ताव अटका हुआ है।

वर्धा में सड़कों का हाल बदहाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha News: वर्धा जिले में सड़कों की खस्ता हालत ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्य जिला मार्गों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उखड़ी और गड्ढों में तब्दील सड़कों के चलते परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए गत वर्ष 163 करोड़ रुपये का प्रस्ताव वरिष्ठ स्तर पर भेजा है, लेकिन यह प्रस्ताव अब तक स्वीकृति के इंतजार में धूल खा रहा है।
परिणामस्वरूप, न केवल आम जनता को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आपातकालीन सेवाएं और कृषि परिवहन भी बाधित हो रहा है। बता दें कि, वर्ष 2023 व 2024 में जिले के कुछ हिस्सो में अतिवृष्टि हुई थी। अत्यधिक बारिश के कारण वर्धा लोक निर्माण विभाग अंतर्गत आने वाले हाईवे व जिला अंतर्गत मार्ग की पुलियां व सड़के बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुई थी।
163 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
परिणामवश इन मार्गों पर आने वाले गांवों के लोगों का परिवहन प्रभावित हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने शासन निर्देश पर किए एक सर्वे में 2001 से 2021 दौरान बने छोटे-बड़े 191 ब्रीज का निरीक्षण किया। इनमें से 190 ब्रीज परिवहन के लिए सुरक्षित बताये गए है। दूसरी ओर बाढ़ हानि के कामों की दुरुस्ती के लिए 163 करोड़ का प्रस्ताव भी वरिष्ठ स्तर पर भेजा गया था। परंतु अब तक इस प्रस्ताव को वरिष्ठ स्तर पर स्वीकृति नहीं मिली है। इससे मरम्मत के काम रुके हुए है। यही कारण हैं कि पीडब्ल्यूडी ने इस सीजन बारिश से हुई क्षतिग्रस्त कामो की दुरुस्ती का कोई नया प्रस्ताव वरिष्ठों को नहीं भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
9 पुलिया के दुरुस्ती के काम हुए पुर्ण
गत वर्ष भेजे गए प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। स्थानीय स्तर पर कुछ मरम्मत के काम शुरू है। पुलिया दुरुस्ती के 9 कामों को मंजूरी मिली थी, जिसके लिए 109.80 लाख का निधि मंजूर हुआ था। उक्त कार्य पूर्ण हो चुके है। फिलहाल कामों का नया प्रस्ताव नहीं भेजा गया है
– सतीष अंभोरे, कार्यकारी अभियंता, PWD
ZP निर्माणकार्य अंतर्गत 131 कामों के प्रस्ताव
गत दो वर्षों से जिले के विविध हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई थी। इसमें कुछ राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि होने के कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। प्राकृतिक आपदा में जिला परिषद के बांधकाम विभाग अंतर्गत आने वाली ग्रामीण क्षेत्र व अन्य जिला मार्ग भी बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमे कुछ पुलियां का भी समावेश है।
कुछ सड़कों की स्थिति इतनी गंभीर बनी हैं कि, यहां से परिवहन भी मुश्किल है। कुछ मार्ग धोकादायक स्थिति में है। इन मार्गों की मरम्मत व दुरुस्ती के लिए जिला परिषद के बांधकाम विभाग ने वरिष्ठ स्तर पर कुल 131 कामों के प्रस्ताव भेजे थे। इसमें 30-54 याने ग्रामीण मार्ग के 63 काम व अन्य जिला मार्ग याने 50-54 के 68 कामों का समावेश है।
यह भी पढ़ें – गांवों में घुसा धाम डैम का पानी, 25 परिवारों का हुआ सुरक्षित स्थानांतरण, ग्रामीणों में भय का माहौल
2024 में भेजे गए इन प्रस्ताव को शासकीय मान्यता मिली। कई दिनों तक टेंडर प्रक्रिया में प्रस्ताव अटके रहे। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होकर वर्क ऑर्डर निकाले जा रहे है। आगामी दिनों में काम दुरुस्ती के काम शुरू होने की संभावना है। बारिश के कारण कामों में दिक्कते आने से देरी होने की जानकारी है।
Transport pwd proposal of rs 163 crore stuck wardha road bad condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














