इमरान-बुशरा ( डिजाइन फोटो )
Pakistani Jail Condition: आदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की हालात और जेल की परिस्थितियों को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। खासतौर पर यह चर्चा है कि उनके रिश्ते में कौन विलेन की भूमिका निभा रहा है। इसी बीच, बुशरा की बहन मरियम रियाज वट्टू ने बड़ा खुलासा किया है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मरियम का दावा है कि बुशरा को परिवार से मिलने की अनुमति मिलने से पहले जेल प्रशासन ने उन्हें भूख हड़ताल करने पर मजबूर किया।
मरियम ने बताया कि बुशरा को बेहद कठिन और गैरकानूनी हालात में रखा जा रहा है। उनकी कोठरी की छत से पानी टपकता है, बिजली के बोर्ड में करंट है, चारो तरफ चूहे घूमते रहते हैं इतना ही नहीं छत से भी चूहे गिरते हैं। सेल में हर जगह जहरीले कीड़ों की भरमार। बिजली लगातार दो दिन तक बंद रहती है। एक बार ऐसा हुआ कि बिजली जाने वो बेहोश गई तब जाकर बिजली बहाल की गई।
मरियम ने एआरवाई न्यूज से बातचीत में कहा कि बुशरा को परिवार से मिलने की अनुमति पाने के लिए एक महीने से अधिक समय तक बार-बार अपील करनी पड़ी, और अंततः मिलने के समय परिवार को जेल के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा।
بریکنگ نیوز 🚨
بشریٰ بی بی کی بہن مریم ریاض وٹو نے تصدیق کی ہے کہ بشریٰ بی بی پر جیل میں سخت ترین تشدد کیا جا رہا ہے۔pic.twitter.com/mhEXrvmAM6— ZEShan ⚫ (@zeshmohmand) August 20, 2025
मरियम ने बताया कि बुशरा की सेहत बेहद खराब हो गई है। उनका वजन 15 किलो घट गया है और वे बहुत कमजोर हो गई हैं, उनको मिर्चें डालकर खाना दिया जाता है इसके वजह से उनकी हेल्थ और भी खराब हो रही है। लेकिन उनका हौसला अभी भी कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि बुशरा को कई मामलों में जमानत नहीं मिली है और उन्हें अपने पति व पीटीआई के संस्थापक इमरान खान से मिलने की भी अनुमति नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप से मिलना पुतिन को पड़ा भारी… चुकाने पड़े 2.2 करोड़ रूपये कैश, US ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इमरान और बुशरा भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में कैद हैं। 2023 में गिरफ्तारी के बाद से इमरान लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते आ रहे हैं। उनका दावा है कि ये आरोप उनके राजनीतिक विरोधियों ने उनकी वापसी रोकने के लिए रचे हैं।