सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News: बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक स्थित एकात्मिक डबल डेकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर पीएमआरडीएद्वारा औंध से शिवाजीनगर मार्ग पर तैयार किया गया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया।
लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के पालकमंत्री अजीत पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विधायक सिद्धार्थ शिरोले, बापूसाहेब पठारे, हेमंत रासने, विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, सह पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सिंगला, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी तथा सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुरेश गोसावी उपस्थित थे।
🔸Inauguration and stone plaque unveiling of the Savitribai Phule Pune University Square Integrated Double-Decker Flyover (Aundh to Shivajinagar) at the hands of CM Devendra Fadnavis.
DCM Ajit Pawar, Minister Chandrakant Patil, MLA Siddharth Shirole, MLA Hemant Rasane and other… pic.twitter.com/0Zv6xBuoXq— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) August 20, 2025
फ्लाईओवर निर्माण की अनुमानित लागत 277 करोड़ रुपए है। गणेशखिंड रोड तथा विश्वविद्यालय चौक पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखकर यह प्रोजेक्ट बनाया गया है. गणेशखिंड रोड का चौड़ीकरण कर विश्वविद्यालय से भारतीय कृषि महाविद्यालय तक मार्ग 45 मीटर तक विस्तृत किया गयाय़
ये भी पढ़ें :- आत्महत्या के 4 मामलों से दहला छत्रपति संभाजी नगर, अलग-अलग कारणों से की खुदकुशी