-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israels Iron Dome Failed In Front Of Houthi Missile People Saved Their Lives By Hiding In Bunkers
हूती मिसाइलों के सामने फेल हुआ इजरायल का आयरन डोम, तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, बंकरों में छिपे लोग
- Written By: अक्षय साहू
पूर्व इजरायली मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने सरकार से इस हमले के लिए ईरान को जवाबदेह ठहराने की मांग की है। गैंट्ज़ ने कहा, ‘यह यमन नहीं है, यह ईरान है। यह ईरान है जो इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

बेन गुरियन एयरपोर्ट इजरायल (फोटो- सोशल मीडिया)
तेल अवीव: इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला किया है। हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इजरायल सरकार ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है।
इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि यमन के हूती की ओर से दागी गई मिसाइलों ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हमला किया है। सेना ने बताया कि हमले का अलर्ट मिलने के बाद उन्होंने मिसाइल को हवा में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें असफल रहे और मिसाइल एयरपोर्ट के परिसर के पास एक बाग में आ गिरे। हमले में कुछ इजरायली युवकों को मामूली चोट आई है। इस हमले की कई फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लोग चिखते-चिल्लाते हुए इजरायली बोम शेल्टरों की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
SMOKE seen rising at Ben Gurion Airport south of Tel Aviv after Houthi missile strike IDF reports there were ‘attempts’ to intercept the missile#ISRAEL #YEMEN pic.twitter.com/64ihMVWg8w — ℂ𝕙𝕖 𝔾𝕦𝕖𝕧𝕒𝕣𝕒 ★ (@cheguwera) May 4, 2025
ईरान पर लगा हमले का आरोप
इसी बीच नेशनल यूनिटी के अध्यक्ष और पूर्व इजरायली मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने सरकार से इस हमले के लिए ईरान को जवाबदेह ठहराने की मांग की। गैंट्ज़ ने एक्स पर लिखा, ‘यह यमन नहीं है, यह ईरान है। यह ईरान है जो इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है और उसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’ बेनी गैंट्ज़ ने पिछले साल जून में गाजा में युद्ध पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों से नाराज होकर सरकार सरकार छोड़ दिया था।
कौन है हूती विद्रोही?
हूती विद्रोही यमन में सक्रिय एक इस्लामी राजनीतिक और सैन्य संगठन है। 1990 के दशक में इनका उदय हुआ था, जब उसने यमन सरकार के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है। इसका पूरा नाम ‘अंसार अल्लाह’ (Ansar Allah) है, जिसका मतलब है ‘अल्लाह के सहायक’। यमन सरकार के खिलाफ विरोध और इस्लामी कानूनों को लागू करना इस संगठन का मुख्य मकसदों में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
Iron Dome India: अब भारत में बनेगा इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर, रक्षा क्षेत्र में अहम डील
Israel Army Torture: इजरायल में फिलिस्तीनी कैदी की दर्दनाक स्थिति देख दहल उठी दुनिया
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका ने किए थे हवाई हमले
इस युद्ध में अमेरिका यमन सरकार को पैसों और हथियारों के जरिए मदद कर रहा है। अमेरिका पिछले कई हफ्तों से यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकाने पर हवाई हमले कर रहा था। इसमें अमेरिका की मदद सऊदी अरब और इजरायल करते हैं।
Israels iron dome failed in front of houthi missile people saved their lives by hiding in bunkers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














