-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Netanyahu Says 1 4 Billion Indians Support Israel Responds To Vance Us Remark
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
- Written By: अक्षय साहू
Netanyahu Reacts JD Vance Only Ally Remark: जेडी वेंस के बयान पर पलटवार करते हुए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को अपना पक्का दोस्त बताया और कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्त समर्थन मिलता है।

नेतन्याहू ने भारत को बताया सच्चा दोस्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Netanyahu Says India is True Friend of Israel: अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका अकेला इजरायल का सबसे शक्तिशाली सहयोगी है, ऐसे में उसे अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए। वेंस के इस बयान का इजरायली नेताओं ने जमकर विरोध किया है। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेडी वेंस के जवाब देते हुए कहा है कि इजरायल के पास भारत जैसा पक्का दोस्त है।
जानकारी के मुताबिक, नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जेडी वेंस का सम्मान करता हूं, हमारे उनसे काफी अच्छे संबंध हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से समहत हूं। डोनाल्ड ट्रंप मेरे अच्छे दोस्त है और मैं अपनी बात पर पूरी तरह से कायम हूं। लेकिन हमारे अमेरिका के अलावा भी भारत जैसे पक्के दोस्त हैं।
नेतन्याहू ने भारत को बताया पक्का दोस्त
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि अमेरिका हमारा अच्छा दोस्त हैं, लेकिन अमेरिका के अलावा भी हमारे कुछ और दोस्त देश भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा सा देश। दुनिया पता है कि वहां करीब 1.4 अरब लोग रहते हैं, सच कहूं तो हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है। आप जानते हैं, फेसबुक पर मेरा एक पेज है, जिसमें भारत के मुझे जबरदस्क समथर्न मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
नेतन्याहू आगे कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हो रही आलोचना के बावजूद इजरायल को कई देशों का समर्थन प्राप्त है। नेतन्याहू ने कहा कई देशों के नेता उनसे निजी तौर पर संपर्क करते हैं और कहते हैं, हमें अपने देशों में जनमत को लेकर कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन हम आपका सम्मान करते हैं। हम आपके साथ समझौते करना चाहते हैं। साथ ही, हम आपकी सैन्य तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूद विशेषज्ञता से भी सीखना चाहते हैं। नेतन्याहू के बयान को जेडी वेंस के बयान का जवाब मांगा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
जेडी वेंस ने क्या कहा था?
जेडी वेंस ने पिछले महीने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग के बाद मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने इजरायल से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता का सम्मान करने के लिए कहा थी। वेंस ने इस दौरान नाखुश होने पर ट्रंप के खिलाफ बयान देने वाले इजरायली नेताओं को लेकर कहा कि अगर मैं इजरायल की कैबिनेट में होता, तो दुनिया में बचे अपने एकलौते महाशक्तिशाली देश पर इस प्रकार का बयान देने से बचता। उनके इस बयान को लेकर इजरायली नेता काफी नाराज हुए थे।
Netanyahu says 1 4 billion indians support israel responds to vance us remark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














