- Hindi News »
- World »
- Iran Warning Trump Us Involvement Israel War Dangerous For All
‘अगर युद्ध में उतरे तो…’ ईरान ने दी ट्रंप को दी खुली धमकी, विदेश मंत्री के बयान से पश्चिम एशिया में हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि "अगर अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर युद्ध में कूदता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और यह स्थिति सभी के लिए खतरनाक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका इज़रायल के साथ जारी संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेता है, तो इसका अंजाम “सभी के लिए अत्यंत गंभीर और खतरनाक” हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य हस्तक्षेप करने की योजना बना रहे हैं, जो “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” कदम होगा।
ईरानी प्रवक्ता अलीरेजा अराघची ने इस्तांबुल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। वह जिनेवा में हुई वार्ताओं के बाद वापस लौट रहे थे, जिनसे कोई ठोस कूटनीतिक नतीजा नहीं निकला। वार्ता की समाप्ति पर अराघची ने कहा कि ईरान भविष्य में बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि जब तक इज़रायल अपने हमले बंद नहीं करता, तब तक ईरान की अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।
फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ हो रहा अत्याचार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में हुई चर्चा के दौरान ईरान के विदेश मंत्री होसैन अराघची ने इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके देश पर अनुचित तरीके से हमला किया गया है और उन पर युद्ध थोपा जा रहा है। उन्होंने यहूदी राज्य को “जायोनी शासन” बताते हुए आरोप लगाया कि वह फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ अत्याचार कर रहा है और पड़ोसी देशों की भूमि पर अवैध कब्जा जमाए हुए है। ईरानी मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि सभी देशों को इजरायल की इन कार्रवाइयों का विरोध करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
US-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
भारत से बात करने को बेकरार पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका से लगाई गुहार
वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा
ईरानी अधिकारी अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका का सैन्य हस्तक्षेप इस संघर्ष में क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में अमेरिकी सेना की संभावित भागीदारी पर चर्चा कर रहे हैं। अराघची ने इस संबंध में कहा, “यह अमेरिका के लिए भी एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला साबित होगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता तभी कायम हो सकती है जब सभी पक्ष कूटनीतिक समाधान को प्रमुखता दें और ऐसे कार्यों से परहेज करें जो संघर्ष को और बढ़ावा देते हों।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Iran warning trump us involvement israel war dangerous for all
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













