-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Will Give Financial Help Of Rs 1500 Crore To Bhutan Approved In The Meeting Of Foreign Secretary
भूटान को 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा भारत, विदेश सचिव की बैठक में लगी मुहर
- Written By: शुभम पाठक
नई दिल्ली और थिम्पू के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञाप्ति में बताया गया है कि भारतीय पक्ष ने प्रस्तावों के कार्यान्वयन की प्रगति के अधीन, पहले डेढ़ साल में ईएसपी की पूरी राशि 15 बिलियन न्यू यानी 1,500 करोड़ रुपये प्रदान करने पर सकारात्मक रूप से विचार करने पर सहमति व्यक्त की।

इंडिया-भूटान
थिम्पू: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान के दौरे पर है। जहां विदेश सचिव विक्रम ने भूटानी समकक्ष ओम पेमा चोडेन के साथ भारत-भूटान विकास साझेदारी के कई क्षेत्रों में कार्यान्वयन के तौर-तरीकों और सहयोग पर समीक्षा की। जिससे भारत और भूटान के बीच के संबंध में एक नई मिठास आने की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि भारत अब भूटान को आर्थिक मदद करने पर विचार करने वाला है। जिसके लिए जिसके लिए भूटान में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बैठक में सहमती जताई है।
प्रेस विज्ञाप्ति में मिली जानकारी
इस दौरे को लेकर नई दिल्ली और थिम्पू के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञाप्ति में बताया गया है कि भारतीय पक्ष ने प्रस्तावों के कार्यान्वयन की प्रगति के अधीन, पहले डेढ़ साल में ईएसपी की पूरी राशि 15 बिलियन न्यू यानी 1,500 करोड़ रुपये प्रदान करने पर सकारात्मक रूप से विचार करने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही द्विपक्षीय सहयोग में विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार और निवेश, संपर्क और व्यापार बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, लोगों के बीच आपसी संबंध, साथ ही आपसी महत्व के अन्य क्षेत्रीय मुद्दे शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
ये भी पढ़ें:- गोंडा के बाद एक बार फिर बड़ा रेल हादसा, अमरोहा में पलटी ट्रेन, रेल मार्ग हुआ प्रभावित
भारतीय विदेश सचिव का भूटान दौरा
पदभार संभालने के बाद अपनी पहले दौरे पर भूटान गए विक्रम मिस्री अपने समकक्ष ओम पेमा चोडेन के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान आए हैं। जहां उन्होंने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की, वहीं इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और विदेश मामलों एवं विदेश व्यापार मंत्री डी एन धुंग्याल से मुलाकात की। जिसके बाद आज शनिवार को मिस्री और चोडेन ने 13वीं पंचवर्षीय योजना के तीसरे भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की – जिसे आमतौर पर ‘योजना वार्ता’ कहा जाता है।
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
इस यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन ने 13वीं पंचवर्षीय योजना के तीसरे विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के तहत विकास साझेदारी के विविध क्षेत्रों में कार्यान्वयन और सहयोग के तौर-तरीकों की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत बड़ी संख्या में भूटान-भारत विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और दोनों विदेश सचिवों ने भूटान में 19 स्कूलों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
ये भी पढ़ें:-कोरोना के पहले फेज में 12 लाख लोगों ने तोड़ा दम, भारत सरकार ने बताया आंकड़ा 8 गुना कम?
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इस मामले में जारी प्रेस विज्ञाप्ति में दी गई जानकारी की माने तो दोनों पक्षों ने भूटान नरेश के विजन और सरकार तथा भूटान के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुरूप क्षमता निर्माण, औद्योगिक पार्क, खेल, युवा आदान-प्रदान, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ई-मोबिलिटी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाओं को भी मंजूरी दी।
इससे पहले, इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा के दौरान उन्होंने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए भारत सरकार की ओर से 100 बिलियन नु यानी 10,000 करोड़ रुपये के विकास सहयोग की घोषणा की थी।
India will give financial help of rs 1500 crore to bhutan approved in the meeting of foreign secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










