Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला...

Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद इब्राहिम के नाम पर ताज होटल में बम होने की धमकी से मुंबई में हड़कंप मच गया। पुलिस और बीडीडीएस की जांच में कुछ नहीं मिला, कॉलर की तलाश जारी है।
Mumbai Taj Hotel Bomb Threat Dawood Name Police Search False Alert
मुंबई पुलिस सुरक्षा में तैनात (सोर्स: AI)
Updated on

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: सुप्रसिद्ध ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से रविवार आधी रात को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने ताज होटल में बम रखा है। इस सनसनीखेज कॉल के बाद मुंबई और नवी मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा से पाकिस्तान और उसकी कुख्यात जांच एजेंसी आईएसआई के निशाने पर रहती है। आईएसआई भारत में मौजूद राष्ट्र विरोधी ताकतों का इस्तेमाल करके खासकर मुंबई के जरिए पूरी दुनिया को दहलाने का प्रयास करते हैं।

इसमें मुंबई की लोकल ट्रेनें और बेस्ट बसें पाक परस्त आतंकियों का आसान लक्ष्य बनती रही हैं। लेकिन 26/11 आतंकी हमले के बाद सुप्रसिद्ध ताज होटल भी आतंकियों की लिस्ट में जुड़ गया है।

नवी मुंबई कंट्रोल रूप को आई कॉल

नवी मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को आई धमकी की कॉल को गंभीरता को लेते हुए कोलाबा पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने तुरंत ताज होटल में तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों ने होटल की मुख्य लॉबी, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और पार्किंग एरिया सहित सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। कई घंटों की खोजबीन के बाद वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

अज्ञात कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह धमकी महज एक अफवाह साबित हुई है। तकनीकी जांच से पता चला है कि यह धमकी भरा फोन नवी मुंबई के तुर्भे इलाके से किया गया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। तुर्भे पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मुख्य बिंदु

  • नवी मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में आया धमकी भरा फोन।
  • बीडीडीएस और पुलिस ने होटल में की सघन।
  • जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
  • तुर्भे इलाके से जुड़ा आरोपी का लोकेशन।
Navbharat Live
navbharatlive.com