-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Is 12 Lakh People Died In The First Phase Of Corona
कोरोना के पहले फेज में 12 लाख लोगों ने तोड़ा दम, भारत सरकार ने बताया आंकड़ा 8 गुना कम?
- Written By: अभिषेक सिंह
भारत में कोरोना काल के दौरान पहले साल यानी 2020 में 12 लाख लोगों की मौत हुई। यह दावा एडवांस साइंस पब्लिकेशन की रिपोर्ट में किया गया है। यह आंकड़ा 2020 के भारत सरकार के आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस रिपोर्ट पर एक बयान भी जारी किया गया है। जानते हैं पूरा मामला--

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में कोरोना काल के दौरान पहले साल यानी 2020 में 12 लाख लोगों की मौत हुई। यह दावा एडवांस साइंस पब्लिकेशन की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह आंकड़ा 2020 के भारत सरकार के आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस रिपोर्ट पर एक बयान भी जारी किया गया है। जानते हैं पूरा मामला–
एडवांस साइंस पब्लिकेशन 19 जुलाई को एक रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2020 में कोरोना के पहले फेज के दौरान भारत में 12 लाख मौतें हुई थीं। जबकि भारत सरकार के मुताबिक 2020 में कोरोना से करीब 1 लाख 48 हजार लोगों की ही मौत हुई थी।
इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के आंकड़ों से भी डेढ़ गुना ज्यादा हैं। इसमें यह भी दावा किया गया है कि कोरोना का असर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखा गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक तरफ पुरुषों की औसत जीवन दर 2.1 साल जबकि महिलाओं की 3 साल कम हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया भ्रामक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रिपोर्ट के आंकड़ों को भ्रामक करार दिया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह रिपोर्ट अपुष्ट और अस्वीकार्य अनुमानों पर आधारित है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में कोरोना के पहले फेज और 2021 में डेल्टा वेव के साथ आए दूसरे फेज के बाद देश में महामारी की वजह से 4.81 लाख लोगों की मौत हुई।
#MythVsFacts Media reports highlighting Excess Mortality in 2020 from study in journal ‘Science Advances’ based on untenable and unacceptable estimates Excess mortality reported in the ‘Science Advances’ paper in 2020 over the previous year is a gross and misleading… — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 20, 2024
WHO के डेटा को भी किया खारिज
केंद्र सरकार ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था। सरकार ने कहा था कि डेटा हासिल करने का UN का मॉडल गलत है और यह भारत पर सही तरह से लागू नहीं हो सकता। WHO ने अपनी रिपोर्ट में इन आंकड़ों को गलत बताते हुए दावा किया था कि भारत में असल में 20-65 लाख लोगों की मौत हुई थीं, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा थी।
NIHR डायरेक्टर ने WHO के आंकड़ों को बताया सही
वहीं, सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ रिसर्च के डायरेक्टर प्रभात झा ने भी WHO के आंकड़ों को सही ठहराया है। उन्होंने बताया कि हमने जो डेटा हासिल किया था उसके मुताबिक भारत में कोविड-19 की वजह से करीब 40 लाख लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 30 लाख की मौत डेल्टा वेव की वजह से हुई है।
Is 12 lakh people died in the first phase of corona
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










