-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Slams Pakistan Gilgit Baltistan Elections Pok Integral Part Mea Protest 2026
‘यह इलाका हमारा…’ गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान की चुनावी चाल पर भड़का भारत; MEA ने दी कड़ी चेतावनी
- Written By: अमन उपाध्याय
India Slams Pakistan: पाकिस्तान द्वारा PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को 'आम चुनाव' कराने के फैसले पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह भारत का अभिन्न अंग है।

रणधीर जायसवाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
India Slams Pakistan Gilgit-Baltistan Elections: पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे में लिए गए गिलगित-बाल्टिस्तान में आगामी 7 जून को होने वाले ‘आम चुनावों’ को लेकर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के इस कदम को पूरी तरह से ‘गैर-कानूनी’ करार देते हुए एक मजबूत विरोध पत्र दर्ज कराया है।
7 जून को चुनाव, भारत का कड़ा विरोध
पाकिस्तान सरकार गिलगित-बाल्टिस्तान असेंबली की 33 सीटों के लिए 7 जून 2026 को चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के समक्ष इस ‘तथाकथित चुनाव’ की योजना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत का स्पष्ट मानना है कि पाकिस्तान द्वारा जबरदस्ती और गैर-कानूनी तरीके से कब्जाए गए इन इलाकों में इस तरह के प्रशासनिक या चुनावी कदमों का कोई कानूनी आधार नहीं है।
भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा
भारत सरकार ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है यह पूरा भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि पाकिस्तान द्वारा किए गए किसी भी संवैधानिक या राजनीतिक बदलाव से इस जमीनी हकीकत में कोई अंतर नहीं आता कि इन इलाकों पर भारत का संप्रभु दावा है।
सम्बंधित ख़बरें
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
कतर को नई पहचान देने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
मानवाधिकारों के उल्लंघन पर प्रहार
भारत ने पाकिस्तान की उन कोशिशों की भी कड़ी आलोचना की है, जिनके जरिए वह इस क्षेत्र में हो रहे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन को छिपाने की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस तरह के दिखावटी चुनाव कराने का मकसद वहां जारी राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और आजादी के अभाव जैसे मुद्दों से दुनिया का ध्यान भटकाना है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी है कि वह भारत के इन गैर-कानूनी रूप से कब्जा किए गए इलाकों को तुरंत खाली कर दे।
यह भी पढ़ें:- ‘भारत किसी का गुलाम नहीं…’ पुतिन ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब; बोले- INDIA ने कभी विदेशी फरमान नहीं माना
चीन-पाकिस्तान गठजोड़ को भी दिया संदेश
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब हाल ही में भारत ने चीन-पाकिस्तान के एक संयुक्त बयान में इस क्षेत्र के जिक्र को ‘बेवजह’ बताकर खारिज कर दिया था। 2009 में गठित की गई इस असेंबली में चुनावों के माध्यम से पाकिस्तान अपनी पकड़ मजबूत दिखाना चाहता है, लेकिन भारत की इस ताजा प्रतिक्रिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।
India slams pakistan gilgit baltistan elections pok integral part mea protest 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल जगत में शोक की लहर, अर्जेंटीना के महान कप्तान एंटोनियो रैटीन ने दुनिया को कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 02:24 PMअकोला में मानसून अलर्ट, जलजनित और कीटजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Jul 12, 2026 | 02:23 PMगोंदिया में फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव, फर्जीवाड़ा करने वाले 5 साल तक सरकारी योजनाओं से होंगे बाहर
Jul 12, 2026 | 02:22 PMउद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
Jul 12, 2026 | 02:10 PMBadrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
Jul 12, 2026 | 02:08 PMउज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 02:07 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
Jul 12, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM














