-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Black Sea Indian Sailors Safety Advisory Mea Russia Ukraine War
Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- Written By: अनन्या तिवारी
Black Sea: ब्लैक सी में बढ़ते खतरे और 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। भारत ने नाविकों को सतर्क रहने और नौकरी स्वीकारने से पहले सुरक्षा जांचने की सलाह दी।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Five Indian Sailors Killed In Black Sea Missile Attacks: हाल ही में भारत के पांच नाविक ब्लैक सी से गुजर रहे शिप पर हुए हमले में मारे गए। भारत सरकार ने इसे लेकर रूस से अपना विरोध भी दर्ज कराया। खतरा बरकरार है। इसे ध्यान में रख भारत सरकार ने ब्लैक सी और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्रों में संचालित वाणिज्यिक जहाजों पर काम करने वाले या वहां नौकरी करने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए रविवार को एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते बढ़ा खतरा
सरकार ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है और यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं।
हमलों में पांच भारतीय नागरिकों की हो चुकी है मौत
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, अप्रैल 2026 से इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन हमलों में अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने भारतीय नाविकों और समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी
Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
नौकरी स्वीकार करने से पहले करें सुरक्षा का आकलन
सरकार ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक ब्लैक सी क्षेत्र में संचालित या वहां से गुजरने वाले जहाजों पर नौकरी करने की सोच रहे हैं, वे नियुक्ति स्वीकार करने से पहले सुरक्षा स्थिति का गंभीरता से आकलन करें। यदि वे ऐसे जहाजों पर काम करने का फैसला करते हैं तो उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए।
नियोक्ता और जहाज की पूरी जानकारी लेने की सलाह
विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि नौकरी स्वीकार करने से पहले नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से जहाज के प्रस्तावित मार्ग, जिन बंदरगाहों पर जहाज जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था, बीमा कवरेज और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की पूरी जानकारी प्राप्त करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रोजगार अनुबंध अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के अनुरूप हो और उसमें चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन निकासी, स्वदेश वापसी तथा दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं शामिल हों।
परिवार से संपर्क बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील
सरकार ने भारतीय नागरिकों से अपने परिवार को यात्रा और कार्यस्थल की पूरी जानकारी देने तथा नियमित संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी है। इसके अलावा, समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA), भारत सरकार और अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। विशेष रूप से 23 जुलाई 2026 को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत DGMA की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने की सलाह
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए रूस स्थित भारतीय दूतावास का इमरजेंसी नंबर +7 9652773414 और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास का आपातकालीन नंबर +38 0933559958 जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
सरकार ने दोहराई सतर्कता बरतने की अपील
सरकार ने दोहराया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ब्लैक सी क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नागरिकों को हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए और सुरक्षा संबंधी सभी आधिकारिक निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
Black sea indian sailors safety advisory mea russia ukraine war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PMBlack Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Jul 26, 2026 | 01:42 PMबलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
Jul 26, 2026 | 01:38 PMईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Jul 26, 2026 | 01:32 PMहमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
Jul 26, 2026 | 01:29 PMPM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
Jul 26, 2026 | 01:27 PMपुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
Jul 26, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM














