-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Increasing Dominance Of Indian Origin In American Politics For First Time In History So Many People Took Oath In Parliament
अमेरिकी राजनीति में बढ़ता भारतीय मूल का दबदबा, इतिहास में पहली बार इतने लोगों ने ली संसद में शपथ
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका में 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले, पहली बार, 6 भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। इनमें अमी बेरी, सुहास सहित अन्य लोग शामिल थे।

भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली, फोटो ( सोर्स. सोशल मीडिया )
वांशिगटनः भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका में एक नया इतिहास रच दिया है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का अमेरिकी राजनीति में बढ़ता दबदबा दुनिया मे एक भारतीयों का एक अलग पहचान बना रहा है। अमेरिका में 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ही पहली बार, इतने अधिक भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने एक साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। इनमें डॉ. अमी बेरी, सुहास सुब्रमण्यन, श्री थानेदार, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं।
सांसद डॉ. अमी बेरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 12 साल पहले जब उन्होंने पहली बार शपथ ली थी, तब वह अमेरिकी संसद में भारतीय-अमेरिकी समुदाय से एकमात्र सांसद थे और इतिहास में तीसरे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनकी संख्या तीन से बढ़कर छह हो गई है। डॉ. बेरी ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमेरिकी संसद में भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व और बढ़ेगा।
When I was first sworn in twelve years ago, I was the sole Indian American Member of Congress and only the third in U.S. history. Now, our coalition is six strong! I am excited to welcome even more Indian Americans to the halls of Congress in the years to come! pic.twitter.com/CpLVST2g7H — Ami Bera, M.D. (@RepBera) January 3, 2025
सुब्रमण्यन ने पहली बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य की ली शपथ
कैलिफोर्निया से बेरा ने लगातार सातवीं बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने सभी 6 भारतीय-अमेरिकी सांसदों के साथ एक तस्वीर साझा की। वहीं, इस बार सुहास सुब्रमण्यन ने पहली बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने परिवार और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा, “अमेरिकी संसद में शपथ लेना मेरे लिए गर्व की बात है।”
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
इसके अलावा रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल ने लगातार पांचवीं बार शपथ ली।
जॉनसन एक बार फिर बने अमेरिकी हाउस स्पीकर
माइक जॉनसन को एक बार फिर अमेरिकी हाउस स्पीकर चुना गया है। उन्हें 218 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज़ को 215 वोट मिले। यह जीत उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। स्पीकर के चुनाव के पहले उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों ने उनका विरोध किया था। विरोध करने वालों में दक्षिण कैरोलिना के राल्फ नॉर्मन और टेक्सास के कीथ सेल्फ ने शुरुआत में दूसरे उम्मीदवारों का समर्थन किया था, हालांकि, अंत में माइक जॉनसन ने जीत हासिल की।
Increasing dominance of indian origin in american politics for first time in history so many people took oath in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














