-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Japanese Citizens Sue Government Climate Change Failure
हवा-पानी हुई बर्बाद तो भड़के लोग…सरकार के खिलाफ मुकदमा, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
- Written By: अक्षय साहू
Japan Climate Change: जापान में इस साल इतिहास की सबसे गर्म गर्मी पड़ी। सैकड़ों लोग सरकार पर मुकदमा कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन रोकने में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए।

सांकेतिक तस्वीर
Lawsuit Against Japanese Govt over Climate Change: जापान में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी जो 1898 के बाद सबसे अधिक है। इस असामान्य हीटवेव ने लोगों की सेहत, काम और रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर असर डाला है। इससे परेशान होकर जापान के लोगों ने ऐसा कदम उठाया है जिसकी चर्चा जापान के साथ पूरी दुनिया में हो रही है।
दरअसल, गर्मी से परेशान होकर सैकड़ों जापानी नागरिक अब सरकार से कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 450 लोगों ने 18 दिसंबर को केंद्र सरकार पर मुकदमा दायर करेंगे। उनका कहना है कि सरकार ने जलवायु परिवर्तन को रोकने या उसके प्रभावों को कम करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उनका तर्क है कि सरकार की निष्क्रियता उनके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और आजीविका को खतरे में डाल रही है। यह मुकदमा जापान में पहला ऐसा मामला है, जिसमें सीधे सरकार से जलवायु संकट के लिए मुआवजे की मांग की गई है।
मुकदमे के पीछे का तर्क?
इन लोगों में किइची अकियामा नाम के मकान बनाने वाले मजदूर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण उनके काम की गति बहुत धीमी हो गई है। यह उन्हें और उनकी टीम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि हीटवेव की वजह से लोग खेतों में काम करते हुए गिर जाते हैं, या घर लौटते समय हीटस्ट्रोक जैसी परिस्थितियों का शिकार होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
मुकदमे के पीछे मुख्य तर्क यह है कि बढ़ती गर्मी से फसलें भी खराब हो रही हैं और आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। वादी चाहते हैं कि सरकार जलवायु परिवर्तन के प्रति जिम्मेदार कदम उठाए और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई करे।
ऐतिहासिक माना जा रहा मुकदमा
क्योटो यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर मासाको इचिहारा के अनुसार, जापान में पहले भी जलवायु परिवर्तन से जुड़े पांच मुकदमे दायर किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के खिलाफ थे। लेकिन यह पहला मौका है जब सरकार की निष्क्रियता को सीधे चुनौती दी गई है और मुआवजे की मांग की गई है। इस मुकदमे को जापान में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह न केवल सरकार की बेहद अपर्याप्त जलवायु नीतियों की आलोचना करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि नागरिक अब अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए अदालत तक जा सकते हैं।
Japanese citizens sue government climate change failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













