- Hindi News »
- World »
- Explainer Trump Fired Top Officials Complete Timeline And Reasons
Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Trump Military Strategy: ट्रंप प्रशासन हर महीने में एक सैन्य दिग्गज को पद से हटा रहा है। क्या यह सिर्फ एक नई टीम बनाने की कवायद है या अमेरिका पर कोई बड़ खतरा मंडरा रहा है। जानिए यहां सबकुछ
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और रैंडी जॉर्ज, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Fired Top Officials: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिकी रक्षा और सुरक्षा तंत्र में एक अभूतपूर्व फेरबदल देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन औसतन हर महीने में सेना या खुफिया एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी को पद से हटा रहा है। सरकार इस कदम को एक ‘भरोसेमंद टीम’ बनाने की कवायद बता रही है लेकिन विपक्षी दल और सुरक्षा विशेषज्ञ इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा मान रहे हैं।
कौन-कौन हुआ बाहर?
इस प्रशासनिक फेरबदल की गाज सेना के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे जनरलों और सचिवों पर गिर रही है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाल ही में आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया। इसके अलावा, अगस्त 2025 तक ही 12 बड़े सैन्य अधिकारियों की छुट्टी की जा चुकी थी। हटाए गए अधिकारियों की सूची में जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल चार्ल्स CQ ब्राउन जूनियर, NSA और साइबर कमांड प्रमुख जनरल टिम हॉग, नेवी ऑपरेशंस प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रांचेटी और कोस्ट गार्ड प्रमुख एडमिरल लिंडा फेगन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इतना ही नहीं, एयर फोर्स के वाइस चीफ जनरल जेम्स स्लाइफ और नेवल स्पेशल वॉरफेयर कमांड के प्रमुख जेमी सैंड्स को भी पद छोड़ना पड़ा है। खुफिया तंत्र में भी भारी बदलाव हुए हैं जहां डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल जेफ्री क्रूज को ‘विश्वास की कमी’ का हवाला देते हुए हटाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
आसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
खाड़ी में पानी का हाहाकार! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट तबाह, क्या अब प्यासा मरेगा मिडिल ईस्ट?
हटाए जाने के पीछे का क्या है असली कारण?
Trump प्रशासन की इस कार्रवाई के पीछे की एक मुख्य वजह ‘वोक’ विचारधारा और DEI (Diversity, Equity, Inclusion) नीतियों का कड़ा विरोध माना जा रहा है। रक्षा मंत्री हेगसेथ का मानना है कि सेना में केवल वे ही लोग होने चाहिए जिन पर प्रशासन पूरी तरह से भरोसा कर सके और जो उनकी विचारधारा के अनुरूप हों।
DEI नीतियों का उद्देश्य सेना में विविधता बढ़ाना और महिलाओं व अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है लेकिन वर्तमान सरकार इसे सेना की दक्षता के लिए बाधा मानती है। ट्रंप सरकार का स्पष्ट तर्क है कि एक राष्ट्रपति को अपनी पसंद की टीम चुनने और बदलने का पूर्ण संवैधानिक अधिकार है।
यह भी पढ़ें:- आसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
क्या US पर मंडरा रहा है कोई खतरा?
सेना और सुरक्षा तंत्र को अपनी सोच के हिसाब से बदलने की इस कोशिश पर अब सवाल उठने लगे हैं। सीनेटर मार्क वार्नर जैसे विपक्षी नेताओं का कहना है कि बार-बार शीर्ष अधिकारियों को हटाना बेहद खतरनाक है। जानकारों के मुताबिक इससे न केवल सुरक्षा तंत्र में अस्थिरता पैदा होती है बल्कि महत्वपूर्ण अभियानों और रणनीतिक फैसलों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आने वाले समय में FBI डायरेक्टर काश पटेल और आर्मी सेक्रेटरी डैनियल ड्रिस्कॉल जैसे कई अन्य बड़े नामों पर भी पद छोड़ने की तलवार लटक रही है।
Explainer trump fired top officials complete timeline and reasons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














