ईरान की मिसाइल-ड्रोन क्षमता 90% खत्म! अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- काम पूरा होने तक जारी रहेगी जंग

US Iran War: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और उसकी मिसाइल क्षमता में 90% की गिरावट आई है। 
Iran's Missile and Drone Capabilities 90% Eliminated! US Defense Secretary States: "The Fight Will Continue Until the Job Is Done."
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Israel US Iran War Latest News: ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग में युद्ध की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति को स्पष्ट किया है। हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सेना का मिशन सही रास्ते पर है और इसे तब तक अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा जब तक कि तय किए गए लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए कोई निश्चित 'टाइम फ्रेम' तय नहीं किया गया है और जंग कब रुकेगी, इसका फैसला पूरी तरह से राष्ट्रपति ट्रंप ही करेंगे।

मिशन अधूरा न छोड़ें

ब्रीफिंग के दौरान रक्षा मंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने हाल ही में इराक के ऊपर एक मिलिट्री रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने से जान गंवाने वाले छह अमेरिकी सर्विस सदस्यों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हेगसेथ ने बताया कि जब इन सैनिकों के पार्थिव शरीर डोवर एयर फोर्स बेस पहुंचे तो परिवारों ने सरकार से अपील की कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दें और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएं। हेगसेथ ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका उनकी शहादत का सम्मान करेगा और काम पूरा होने तक नहीं रुकेगा।

7,000 ठिकानों पर सटीक हमले

हेगसेथ ने ईरान की सैन्य रणनीति की तुलना आतंकी संगठन 'हमास' से की। उन्होंने कहा कि ईरान ने सुरंगों, रॉकेटों, मिसाइलों और ड्रोनों पर भारी निवेश किया है लेकिन अमेरिकी सेना इन सभी को पूरी ताकत से निशाना बना रही है। आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक अमेरिका ईरान के 7,000 से अधिक ठिकानों पर सटीक हमले कर चुका है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि गुरुवार को अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा।

90 फीसदी सैन्य क्षमता नष्ट होने का दावा

पेंटागन के अनुसार, अमेरिकी एयर स्ट्राइक्स ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है:

  • ईरान की नई बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता में 90 फीसदी की गिरावट आई है।
  • ईरान के कामिकेज ड्रोन (UAV) भंडार में भी 90 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
  • अमेरिका ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को 'पूरी तरह ध्वस्त' कर दिया है।

रक्षा मंत्री ने अंत में दोहराया कि जहाँ ईरान की ताकत हर दिन कमजोर हो रही है वहीं अमेरिकी सेना की ताकत और पकड़ लगातार बढ़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com