नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार

UP NEWS: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ा खुलासा करते हुए 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने इन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
UP NEWS
आतंकी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP ATS Big Action: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ा खुलासा करते हुए 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एटीएस ने इन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो आतंकी मेरठ और दो नोएडा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार सभी आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

इसके अलावा गिरफ्तार आतंकियों में से मुख्य आतंकी नाई का काम करता है और इसकी आड़ में ही वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और देश के खिलाफ साजिश रच रहा था। एटीएस की टीम ने गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से ज्वलनशील पदार्थ 7 स्मार्टफोन, 24 पम्पलेट और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

यह था इस गिरोह का मकसद

बताया जा रहा है कि एटीएस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से एक भारतीय गिरोह, पाकिस्तान हैंडलर के लगातार संपर्क में है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। इस नेटवर्क का मकसद देश के अहम संस्थानों और राजनीतिक हस्तियों की रेकी कर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाना और साजिश के तहत उन्हें नुकसान पहुंचाना था।

गिरोह का हेड 'डेविल' भी गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ ‘डेविल’ है, जो पेशे से नाई है। फिलहाल चार संदिग्धों से पूछताछ जारी है। यह गिरोह टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स, कट्टरपंथी समूहों और अफगानिस्तान के कई संपर्कों से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह देश की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की साजिश में लगा था। इसके तहत रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाना, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाने और राजनीतिक व्यक्तियों की निगरानी जैसी गतिविधियों की योजना बनाने के काम में लगा था।

आगजनी की घटना को दिया था अंजाम

उत्तर प्रदेश एटीएस ने साकिब उर्फ डेविल (25 वर्ष) पुत्र शकील अहमद, अरबाब (20 वर्ष) पुत्र रहीशुद्दीन निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ, 27 वर्षीय विकास गहलावत उर्फ रौनक पुत्र रविंद्र निवासी राम विहार, लोकेश उर्फ पपलात (19 वर्ष) पुत्र रोहताश शर्मा निवासी रामविहार कॉलानी, छपरौला जिला नोएडा को गिरफ्तार किया है। एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आतंकियों ने पिछले दिनों कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना के बाद आतंकी वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजकर क्यू आर कोड के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com