- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar The Revenge Climax Shoot Heat Ranveer Singh Action Scene Details
47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Dhurandhar Shooting Challenges: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग 47-48 डिग्री गर्मी में हुई थी। रणवीर सिंह ने भारी कॉस्ट्यूम में भी शानदार डेडिकेशन दिखाकर सभी को चौंका दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar Movie Climax Scene Details: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां दर्शक इसके एक्शन और कहानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं अब इसके क्लाइमेक्स शूट से जुड़ी दिलचस्प और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स सीन को शूट करना काफी था मुश्किल
फिल्म के मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि क्लाइमेक्स सीन को शूट करना टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि इस एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगा, जिसमें रिहर्सल भी शामिल थीं।
यह शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में हुई, जहां तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वहां न तो कोई पेड़ था और न ही छांव, जिससे टीम को लगातार तेज धूप में काम करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
लोकेशन भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। पूरा सेट एक इंडस्ट्रियल एरिया में बनाया गया था, जहां चारों तरफ मेटल कंटेनर, गाड़ियां और मालगाड़ियां खड़ी थीं। गर्मी के कारण इन मेटल सतहों से निकलने वाली हीट और भी ज्यादा परेशानी पैदा कर रही थी। ऐसे हालात में एक्शन सीन शूट करना आसान नहीं था।
भीषण गर्मी में रणवीर सिंह का हो गया था बुरा हाल
इस दौरान रणवीर सिंह को भारी-भरकम पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट पहनकर खतरनाक स्टंट करने पड़े। इतना ही नहीं, वह जलते हुए कंटेनरों पर कूदते भी नजर आए। हैरानी की बात यह है कि इतनी भीषण गर्मी में भी उन्होंने पूरे सीन को बेहद समर्पण के साथ शूट किया।
ये भी पढ़ें- इंडिपेंडेंस डे पर होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, किसका चलेगा जादू?
शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हुए नकली खून की मात्रा भी चौंकाने वाली थी। करनदीप सिंह के मुताबिक, हर दिन रणवीर पर काफी मात्रा में फेक ब्लड इस्तेमाल किया जाता था और एक हफ्ते में पूरी एक बाल्टी खत्म हो गई। इसके अलावा, रणवीर ने भारी विग पहनकर भी शूटिंग की, जो इस गर्मी में और मुश्किल साबित हो सकता था।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और कबीर बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की सफलता और इसके पीछे की मेहनत यह साबित करती है कि बड़े पर्दे पर दिखने वाला हर सीन कितनी कठिन परिस्थितियों में तैयार होता है।
Dhurandhar the revenge climax shoot heat ranveer singh action scene details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














