- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Pbks Punjab Kings Win Toss Opt To Bowl Against Chennai Super Kings
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। चेन्नई ने इस मुकाबले में एक बदलाव की है। वहीं पंजाब ने कोई बदलाव नहीं किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Chennai Super Kings vs Punjab Kings (CSK vs PBKS): आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने चेपॉक में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया। वहीं चेन्नई की टीम प्रंशात वीर की एंट्री हुई है।
CSK vs PBKS के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच काफी ताजी नजर आ रही है और इसी कारण वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कलाई की चोट से उबर चुके हैं और पूरी तरह से फिट हैं। पंजाब किंग्स इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरी है।
टॉस हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “पिच थोड़ी सूखी लग रही है। मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव आएगा। अभी अप्रैल की शुरुआत है, इसलिए ओस का कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना सही रहेगा। पिछले सीजन में हमारा समय थोड़ा मुश्किल रहा था। कुछ गलतियां और चूक हुई थीं, जो टी20 गेम में हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका, आयुष म्हात्रे अर्धशतक बनाकर हुए आउट
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
भारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
यह भी पढ़ें: LIVE IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी
हालांकि, वह सब अब पुरानी बात हो गई है। अब हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और एक-एक करके आगे बढ़ना है। सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए यही सबसे अहम बात रही है—एक मजबूत टॉप ऑर्डर और ओपनर्स द्वारा अच्छी शुरुआत। इसी वजह से मैंने संजू सैमसन के साथ पार्टनरशिप की है। टीम में एक बदलाव है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर खेल रहे हैं।”
CSK और PBKS का प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Csk vs pbks punjab kings win toss opt to bowl against chennai super kings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMLakhandur Molestation: घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:27 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














