ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

Central Railway Traffic Block: मध्य रेलवे ने ठाणे और डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार और प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज हटाने के लिए 4 और 5 अप्रैल को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक घोषित किया है।
central railway traffic power block thane dombivli platform extension april 4,5
Central Railway Traffic Block (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane Dombivli Platform Extension: मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बा लोकल ट्रेनें चलाए जाने के मद्देनजर ठाणे,डोम्बिवली समेत कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है। इन विस्तार कार्य के साथ परेल और करी रोड स्टेशनों के बीच प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के डिसमेल्टिंग हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। बताया गया कि मध्य रेल मुंबई मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार एवं प्रभादेवी ओवर ब्रिज हटाने के कार्य के लिए 4 एवं 5 अप्रैल की रात्रि में ट्रैफिक ब्लॉक होगा।

ठाणे- डोंबिवली में प्लेटफॉर्म विस्तार हेतु ब्लॉक

शनिवार व रविवार की रात्रि में 5 अप्रैल को 12 बजे से सबेरे 10 बजे तक ब्लॉक सेक्शन मुलुंड से ठाणे (क्रॉसओवर को छोड़कर) तथा दीवा (क्रॉसओवर को छोड़कर) से डोंबिवली (प्लेटफॉर्म सहित), अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर होगा।

प्रभादेवी आरओबी (ROB) का विघटन

प्रभादेवी आरओबी को हटाने के लिए 4 अप्रैल को रात्रि में 11:15 बजे से 5 अप्रैल को सबेरे 5:45 बजे तक दादर से भायखला (प्लेटफॉर्म एवं क्रॉसओवर को छोड़कर), सभी लाइनों पर ब्लॉक होगा।

रद्द रहेगी लोकल सेवा

प्रभादेवी ROB को हटाने के दौरान 4 अप्रैक को रात 10:30 बजे से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक CSMT मुंबई और दादर के बीच उपनगरीय सेवाएं स्थगित रहेंगी। ठाणे और डोंबिवली के बीच सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि में ठाणे एवं डोंबिवली स्टेशनों पर सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। कुछ सेवाएं दादर/कुर्ला स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी। इसी तरह अप्रैल को रात 10:49 बजे (परेल से) से 05 अप्रैल को 12:33 बजे (दादर से) तथा 04:45 बजे (विद्याविहार से) से 09:05 बजे (CSMT से) तक की डाउन स्लो सेवाएं मुलुंड-कल्याण के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट रहेंगी और कोपर व ठाकुरली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

प्रभावित रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

4 अप्रैल की रात 11:26 से 11:52 बजे तथा 5 अप्रैल को 3:23 से 9:55 बजे तक की अप स्लो सेवाएं कल्याण-मुलुंड के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट रहेंगी। ठाकुर्ली व कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान अप एवं डाउन फास्ट सेवाएं अपने निर्धारित स्टॉपेज के अतिरिक्त कालवा, मुंब्रा एवं दीवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी। सभी सेवाएं अपने निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट देरी से चलेंगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव

  • डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें CSMT/दादर से प्रस्थान कर विद्याविहार/ठाणे-कल्याण के बीच 5वीं लाइन से चलेंगी।
  • अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें कल्याण-ठाणे/विद्याविहार के बीच 6वीं लाइन से चलाई जाएंगी। दादर में शॉर्ट टर्मिनेशन 01080 गोरखपुर-CSMT स्पेशल
  • 11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस,
  • 12810 हावड़ा-CSMT मेल, 12870 हावड़ा-CSMT सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस,
  • 11058 अमृतसर-CSMT एक्सप्रेस, दादर में शॉर्ट टर्मिनेशन (JCO 05.04.2026)
  • 22120 मडगांव-CSMT तेजस एक्सप्रेस, 12134 मंगलुरु जंक्शन-CSMT एक्सप्रेस,12702 हैदराबाद-CSMT हुसैन सागर एक्सप्रेस,11140 होस्पेट-CSMT सुपरफास्ट
  • एक्सप्रेस,10104 मडगांव-CSMT मांडवी एक्सप्रेस,12052 मडगांव-CSMT जनशताब्दी एक्सप्रेस

दादर से शॉर्ट ओरिजिनेशन

  • 20111 CSMT-मडगांव कोकण कन्या एक्सप्रेस (JCO 04.04.2026)
  • 11057 CSMT-अमृतसर एक्सप्रेस (JCO 04.04.2026)
  • 12051 CSMT-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस (JCO 05.04.2026)
  • 22119 CSMT-मडगांव तेजस एक्सप्रेस (JCO 05.04.2026)

पुनर्निर्धारित ट्रेनें

  • (JCO 05.04.2026)
  • 22229 CSMT-मडगांव वंदे भारत (05:40 बजे)
  • 22177 CSMT-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस (05:50 बजे),17617 CSMT-नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस (06:30 बजे), 22105 CSMT-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस (06:50 बजे),
  • 01129 CSMT-मडगांव स्पेशल (07:10 बजे)
  • 10103 CSMT-मडगांव मांडवी एक्सप्रेस (07:50 बजे),22159 CSMT-चेन्नई एक्सप्रेस (14:30 बजे)
  • 11003 दादर-सावंतवाड़ी तुतारी एक्सप्रेस (06:30 बजे)। 04.04.2026 की ट्रेनें (20-40 मिनट देरी से नियंत्रित)
  • 11002 बल्लारशाह-CSMT एक्सप्रेस
  • 20112 मडगांव-CSMT कोकण कन्या एक्सप्रेस
  • 22158 चेन्नई-CSMT एक्सप्रेस
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com