- Hindi News »
- World »
- Epstein Files Ayurveda Massage Reference Us Justice Department Hindi News
एपस्टीन फाइल्स में भारत का आयुर्वेद! तिल के तेल और ‘मालिश तकनीक’ का चौंकाने वाला जिक्र
Epstein Files Update: जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को लेकर अमेरिका में लंबे समय से उठ रही मांग के बीच न्याय मंत्रालय ने हजारों फाइल्स सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों में आयुर्वेद, मालिश और दुनिया...
- Written By: अमन उपाध्याय

एपस्टीन फाइल्स में चौंकाने वाला खुलासा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Epstein Files Latest News In Hindi: अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हजारों फाइल्स सार्वजनिक कर दी हैं। इन फाइल्स में दस्तावेज, तस्वीरें और विभिन्न लेख शामिल हैं, जिनमें ‘मालिश तकनीकों’, भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और तिल के तेल के इस्तेमाल जैसे संदर्भ सामने आए हैं।
जेफरी एपस्टीन पर दर्जनों नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोप थे। वर्ष 2019 में उसने न्यूयॉर्क की मैनहट्टन जेल में आत्महत्या कर ली थी। एपस्टीन की मौत के बाद से ही उसके नेटवर्क और संपर्कों को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं जिसके चलते उसके खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग तेज होती गई।
आयुर्वेदिक पद्धतियों के इस्तेमाल का जिक्र
न्याय मंत्रालय द्वारा जारी फाइल्स में एक दस्तावेज ऐसा भी है जिसमें शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए मालिश और आयुर्वेदिक पद्धतियों के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है। दस्तावेज के अनुसार, पश्चिमी देशों में कई डॉक्टर भारत की करीब 5,000 साल पुरानी प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली पर आधारित मालिश और उपचार तकनीकों को अपना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से पहले अकेले पड़े ट्रंप, ब्रिटेन ने भी छोड़ा साथ; क्या अमेरिका पर भारी पड़ेगी ईरान की सेना?
‘ट्रंप का टैरिफ गैरकानूनी’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति को बड़ा झटका; अधिकारों के उल्लंघन का लगा आरोप
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
तिल के तेल का होता था इस्तेमाल
फाइल्स में ‘मालिश करने की कला’ से जुड़े लेख भी शामिल हैं जिनमें तिल के तेल के इस्तेमाल का जिक्र है। इन लेखों में दावा किया गया है कि तिल का तेल शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार माना जाता है। हालांकि, इन संदर्भों का एपस्टीन के आपराधिक मामलों से सीधा संबंध क्या है इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
सच्चाई पूरी तरह उजागर नहीं
यह मामला अमेरिका में राजनीतिक रूप से भी काफी संवेदनशील माना जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े नेताओं और समूहों ने अभियान चलाकर मांग की है कि एपस्टीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स को पूरी तरह सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि अधूरे दस्तावेज सामने आने से सच्चाई पूरी तरह उजागर नहीं हो पा रही है।
कई हस्ती की तस्वीरें शामिल
न्याय मंत्रालय ने भी स्वीकार किया है कि जारी की गई फाइल्स अधूरी हैं और आगे और दस्तावेज सामने आ सकते हैं। इन फाइल्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कई तस्वीरें शामिल हैं वहीं पॉप स्टार माइकल जैक्सन के साथ एपस्टीन की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी कुछ तस्वीरें फाइल्स में मौजूद हैं हालांकि उनकी संख्या काफी कम बताई गई है।
यह भी पढ़ें:- एपस्टीन की ‘काली डायरी’ का पहला अध्याय; क्लिंटन से लेकर शाही परिवार तक, तस्वीरों ने मचा दी हलचल
महत्वपूर्ण बात यह है कि एपस्टीन से जुड़े किसी भी मामले में न तो डोनाल्ड ट्रंप और न ही बिल क्लिंटन पर किसी तरह के गलत काम का आरोप लगाया गया है। बावजूद इसके, एपस्टीन के दुनिया के कई ताकतवर और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने के कारण यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Epstein files ayurveda massage reference us justice department hindi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM












