काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे 'गद्दार-बेइमान' के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO

Baruipur Rape Murder Case: बारुईपुर रेप-मर्डर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष का लोगों ने 'बेइमान' के नारों से विरोध किया।
Sayoni Ghosh—associated with the 'Kaaba-Madina' remark—was greeted with chants of "traitor" and "dishonest" the moment she appeared; people asked, "For how much did you sell out?" Watch the video.
सायोनी घोष (फोटो सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Saayoni Ghosh Baiman slogans: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर गांव में एक 12 साल की बच्ची की गैंगरेप और हत्या के बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। मामले मं तृणमूल कांग्रेस की बागी गुट की सांसद सायोनी घोष भी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।

सायोनी के बारुईपुर गांव पहुंचते ही वहां लोग इकठ्ठ हो गए और बेइमान-बेइमान के नारे लगाना शुरू कर दिया। भीड़ के बीच सायोनी असहज नजर आईं। लोगों ने सायोनी के ममता बनर्जी से अलग होने की भी आलोचना की।

सुवेंदु अधिकारी पर जताया भरोसा

TMC की बागी सांसद सायोनी घोष ने बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर की घटना पर कहा कि मुझे सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा है और वे बारुईपुर रेप-मर्डर केस में न्याय दिलाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान सायोनी घोष ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस पर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है।

'आपका रेप' बनाम 'मेरा रेप' जैसी कोई चीज नहीं होती। ऐसी स्थिति में मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे ऐसे लोगों की रूह कांप जाए जो गलत काम करने की सोच भी रखते हैं। हमें अपने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा है कि न्याय मिलेगा।

CM ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन: घोष

अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में सायोनी घोष ने लिखा कि मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गिरफ्तारियां की जा रही हैं, एक SIT का गठन किया गया है, वे पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द न्याय किया जाएगा। त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।

काकोली घोष ने की कड़ी निंदा

TMC की बागी सांसद गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है। हम इसकी निंदा करते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय मिलने तक लड़ेंगे।

नौशाद सिद्दीकी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बंगाल से ISF नेता नौशाद सिद्दीकी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना है। बीजेपी ने चुनाव से पहले कहा था कि भय बंगाल से जाएगा। लोग आराम से जीवन जी पाएंगे। यह जो घटना हुई है। उन्होंने बीजेपी सरकार और CM सुवेंदु अधिकारी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com