-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Wishes Pm Modi 75th Birthday Prime Minister Thanks
PM Modi @75: Thank You मेरे दोस्त… ट्रंप ने दी मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई, PM ने कही ये बात
- Written By: अमन उपाध्याय
Narendra Modi 75th Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का...

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस पर पीएम मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “Thank You मेरे दोस्त, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके कॉल और बधाइयों के लिए आभारी हूं। भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैं भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। साथ ही हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”
ट्रंप टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में आई खटास अब धीरे-धीरे कम हो रही है। दोनों देशों के संबंध फिर से सामान्य होते दिख रहे हैं। मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद भारत ने बयान जारी कर कहा कि माहौल पूरी तरह सकारात्मक है। वहीं, अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच ने भरोसा दिलाया कि समझौते में कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी।
इन मुद्दों पर चर्चा
बैठक में भारत की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी राजेश भी शामिल रहे। इस दौरान व्यापारिक सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार समझौते से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मंगलवार को हुई इस बैठक में दोनों देशों ने सहमति जताई कि नवंबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) का पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही, छठे दौर की वार्ता की तारीख और चर्चा के विषय भी तय किए गए।
Thank you, my friend, President Trump, for your phone call and warm greetings on my 75th birthday. Like you, I am also fully committed to taking the India-US Comprehensive and Global Partnership to new heights. We support your initiatives towards a peaceful resolution of the… — Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025
इस तरह बढ़ा दोनों देशों में तनाव
भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई। इस तनाव की जड़ रूस था। असल में, अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल न खरीदे। हाल ही में अमेरिका ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल लेकर भारी मुनाफा कमा रहा है। इस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी। नतीजतन, दोनों देशों के बीच कुछ समय के लिए तनाव बढ़ गया।
यह भी पढ़ें:- टुकड़े-टुकड़े हो गए… जैश कमांडर ने बताया मसूद अजहर की फैमिली का डरावना सच, बोला- खत्म हो गया सब
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
शिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा पीएम का बर्थडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस दिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाने की योजना बना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर देशभर में कई सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियाँ होंगी, जिनमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
Donald trump wishes pm modi 75th birthday prime minister thanks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














