- Hindi News »
- World »
- Derby Kabaddi Tournament Violence Three Indians Jailed Uk
डर्बी में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हिंसा; दो साल बाद 3 भारतीय दोषी, अदालत ने सुनाई 11 साल की सजा
Derby Kabaddi Violence: इंग्लैंड के डर्बी में 2023 के कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प में हथियार लहराने के दोषी तीन भारतीयों को ब्रिटिश अदालत ने कुल 11 साल से अधिक की जेल सजा सुनाई है।
- Written By: अमन उपाध्याय

डर्बी में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हिंसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
UK kabaddi Tournament Clash: इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित डर्बी शहर में वर्ष 2023 में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में ब्रिटेन की अदालत ने तीन भारतीय नागरिकों को कुल 11 साल से अधिक की जेल सजा सुनाई है। यह घटना खेल आयोजन के दौरान हुई उस हिंसा से जुड़ी है, जिसमें हथियारों का खुलेआम इस्तेमाल किया गया था और कई लोग घायल हो गए थे।
डर्बीशायर पुलिस ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में बताया कि दोषी ठहराए गए तीनों भारतीयों की पहचान दमनजीत सिंह (35), बूटा सिंह (35) और राजविंदर तखर सिंह (42) के रूप में हुई है। ये तीनों 20 अगस्त 2023 को अल्वास्टन इलाके में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प में शामिल पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस को गोली चलने तथा हथियारों से लड़ाई की सूचना मिली थी।
एल्वास्टन लेन के पास हिंसा
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब चार बजे एल्वास्टन लेन के पास हिंसा की सूचना मिली जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान सामने आई वीडियो फुटेज में बूटा सिंह को विरोधी गुट का पीछा करते हुए देखा गया। हालांकि फुटेज में उसके हाथ में हथियार नहीं दिखा लेकिन दो दिन बाद जब पुलिस ने उसकी कार रोकी तो कार के बूट से दो माचेटे (बड़े चाकू) बरामद किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
डर्बी क्राउन कोर्ट में चला मुकदमा
वहीं, वीडियो साक्ष्यों में दमनजीत सिंह और राजविंदर तखर सिंह को झड़प के दौरान बड़े चाकू लहराते हुए साफ तौर पर देखा गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर आरोप तय किए। तीनों आरोपियों ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन डर्बी क्राउन कोर्ट में चले मुकदमे के बाद जूरी ने उन्हें दोषी करार दिया।
11 साल से अधिक की कैद
अदालत ने बूटा सिंह को चार साल की जेल की सजा सुनाई जबकि दमनजीत सिंह को तीन साल और चार महीने तथा राजविंदर तखर सिंह को तीन साल और 10 महीने की सजा दी गई। इस तरह तीनों को मिलाकर कुल 11 साल से अधिक की कैद भुगतनी होगी।
इस मामले में मुकदमे का सामना कर रहे दो अन्य आरोपियों को जूरी ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि इससे पहले इसी हिंसा से जुड़े एक अन्य मामले में पिछले साल सात भारतीय मूल के लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें:- एपस्टीन फाइल्स में भारत का आयुर्वेद! तिल के तेल और ‘मालिश तकनीक’ का चौंकाने वाला जिक्र
वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मैट क्रूम ने कहा कि यह घटना न केवल वहां मौजूद दर्शकों बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए बेहद भयावह थी। उन्होंने कहा कि जांच में सहयोग करने वाले सभी लोगों का पुलिस आभार व्यक्त करती है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि झड़प पहले से योजनाबद्ध थी और घटना से पहले एक समूह डर्बी के ब्रंसविक स्ट्रीट पर इकट्ठा हुआ था।
Derby kabaddi tournament violence three indians jailed uk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














