उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ये डेली आदतें दिखाएंगी असर

Stop Premature Grey Hair:कम उम्र में बालों का सफेद होना आज आम समस्या बन चुकी है। लेकिन कुछ आसान डेली आदतों को अपनाकर बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी बालों की रंगत और मजबूती बनाए रखी जा सकती है।
उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ये डेली आदतें दिखाएंगी असर
उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prevent White Hair Naturally:मौजूदा समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम लेकिन चिंता का विषय बनता जा रहा है। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और नींद की कमी इसका बड़ा कारण माना जा रहा हैं। अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन असली सुधार रोजमर्रा की सही आदतों से ही संभव है।

तनाव को करें कंट्रोल

लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। तनाव मेलेनिन उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। रोज योग, प्राणायाम या ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और बालों की सेहत भी सुधरती है।

संतुलित और पोषक आहार लें

बालों की प्राकृतिक रंगत बनाए रखने के लिए डाइट में आयरन, प्रोटीन, विटामिन B12 और एंटीऑक्सीडेंट्स जरूरी हैं। हरी सब्जियां, दालें, फल, नट्स और बीजों को नियमित भोजन में शामिल करने से बाल मजबूत रहते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या कम होती है।

नींद पूरी लेना है जरूरी

रोज 7–8 घंटे की गहरी नींद शरीर की रिपेयर प्रक्रिया को मजबूत करती है। नींद की कमी से बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे ग्रे हेयर की समस्या बढ़ सकती है।

बालों पर केमिकल का कम इस्तेमाल

अक्सर हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग और केमिकल ट्रीटमेंट बालों को कमजोर बना देते हैं। इससे बालों की प्राकृतिक रंगत जल्दी खत्म होने लगती है। नेचुरल ऑयलिंग और माइल्ड शैम्पू का उपयोग बेहतर विकल्प माना जाता है।

धूम्रपान और जंक फूड से दूरी

स्मोकिंग और अधिक जंक फूड शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ाते हैं, जो बालों की उम्र को कम कर देते हैं। इन आदतों से दूरी बनाकर आप सफेद बालों की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं।

नियमित तेल मालिश

हफ्ते में 2–3 बार नारियल या सरसों के तेल से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और ग्रे हेयर की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय अपनी डेली लाइफस्टाइल सुधार लें, तो उम्र से पहले सफेद होते बालों को काफी हद तक रो

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com