सकट चौथ व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, संतान सुख की बाधाएं होंगी दूर

Shivling Puja:सकट चौथ व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाने से संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। जानें पूजा विधि और शुभ उपाय।
सकट चौथ व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, संतान सुख की बाधाएं होंगी दूर
सकट चौथ व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sakat Chauth Vrat 2026: 06 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार,हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इसे संकट चौथ या तिलकुटा चौथ के नाम से जाना जाता है।

हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, यह व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और उनके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए रखती हैं।

सकट चौथ भगवान गणेश को समर्पित है, लेकिन शिव परिवार की पूर्ण कृपा के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में इस दिन भगवान गणेश के साथ-साथ शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाएं। ऐसा करने से संतान से जुड़ी हर मुश्किलें दूर होती हैं।

सकट चौथ व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

कच्चा दूध

सकट चौथ के दिन शिवलिंग पर शुद्ध कच्चा दूध चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। दूध चंद्रमा और मन से जुड़ा होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और संतान सुख की कामना पूरी होती है।

शहद

शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। मान्यता है कि इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

सफेद चावल

पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत (सफेद चावल) चढ़ाने से जीवन में स्थिरता आती है। यह उपाय संतान से जुड़े तनाव और अनिश्चितता को कम करने में सहायक माना जाता है।

बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। सकट चौथ के दिन तीन पत्तों वाला बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से मनोकामना शीघ्र पूर्ण होने की मान्यता है, विशेषकर संतान सुख से जुड़ी कामनाओं में।

गंगाजल

पूजा के अंत में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से पूजा पूर्ण मानी जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता लाता है।

पूजा का सही समय और नियम

सकट चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद या चंद्र दर्शन से पहले शिवलिंग की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और अंत में भगवान गणेश से भी संतान सुख की प्रार्थना करें।

ध्यान रखने योग्य बातें

पूजा पूरी श्रद्धा और साफ-सफाई के साथ करें शिवलिंग पर केतकी का फूल न चढ़ाएं

यह भी पढ़ें-

मन में नकारात्मक विचार न रखें

धार्मिक विश्वासों के अनुसार, सकट चौथ के दिन विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा करने से संतान से जुड़ी कठिनाइयों में कमी आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com