
इमरान खान और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई गई है, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीवी को भी 7 साल की सजा मिली है। इसके बाद, अब पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सेना के 100 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है, जिनमें से 35 अधिकारियों को सीधे सेना से बर्खास्त कर दिया गया है।
पाकिस्तान में 9 मई को हुई घटना के बाद, सेना प्रमुख असीम मुनीर ने ब्रिगेडियर शोएब के नेतृत्व में एक जांच कमिटी बनाई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों को पहचानना। ब्रिगेडियर शोएब की जांच में 100 अधिकारियों को चिह्नित किया गया, जिनके इमरान खान के साथ अच्छे रिश्ते थे।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तानी सेना को उम्मीद था कि इमरान खान जेल में उनकी शर्तों को मान लेंगे। अगर ऐसा होता, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन जब इमरान खान से बातचीत असफल हो गई, तो उन्हें 14 साल की सजा दी गई। इसके बाद जनरल असीम मुनीर ने इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की।
रिपोर्ट के अनुसार, 15 सैन्य अधिकारियों को बिना पेंशन के सेना से निकाल दिया गया है, जबकि 20 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसके अलावा, 50 अधिकारियों को बिना किसी गलती के सेवानिवृत कर दिया गया है। 5 अधिकारियों पर उनकी सेवा पुस्तिका में नकारात्मक रिपोर्ट डाली गई है और बाकी 10 अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इन सभी अधिकारियों में विभिन्न रैंक के लोग शामिल हैं।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख, अमीर मुनीर यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि उनका यह कदम इमरान खान को एक सीधा संदेश देने के लिए था, जिसमें वह यह दिखाना चाहते हैं कि इमरान खान से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई भी छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ ही, इस सजा के जरिए सेना प्रमुख इमरान खान को मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।






