- Hindi News »
- World »
- China Uyghur Genocide Emergency Washington Report Xinjiang Detention Camps 2025
चीन में उइगर मुस्लिमों पर ‘Genocide Emergency’… वॉशिंगटन की संस्था ने दुनिया को दी बड़ी चेतावनी
China Human Rights: वॉशिंगटन स्थित 'जीनोसाइड वॉच' ने शिनजियांग में उइघुरों के दमन पर 'जीनोसाइड इमरजेंसी' घोषित की। रिपोर्ट के अनुसार 20 लाख लोग चीनी हिरासत केंद्रों में उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
- Written By: प्रिया सिंह

वॉशिंगटन स्थित 'जीनोसाइड वॉच' ने शिनजियांग में उइघुरों के दमन पर 'जीनोसाइड इमरजेंसी' घोषित (सोर्स-सोशल मीडिया)
Xinjiang Detention Camps 2025: चीन के शिनजियांग प्रांत में उइघुर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई गई है। वॉशिंगटन की प्रमुख संस्था ‘जीनोसाइड वॉच’ ने अपनी ताजा रिपोर्ट 2025 में चीन के खिलाफ ‘जीनोसाइड इमरजेंसी’ यानी नरसंहार आपातकाल की घोषणा की है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) एक सोची-समझी रणनीति के तहत उइगरों की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मिटाने में जुटी है। संस्था ने वैश्विक समुदाय से इस अमानवीय दमन को रोकने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने की अपील की है।
20 लाख लोग सामूहिक हिरासत केंद्रों में कैद
जीनोसाइड वॉच की रिपोर्ट “Genocide Emergency: Xinjiang, China 2025” के अनुसार, 2017 से अब तक करीब 8 लाख से 20 लाख उइघुर लोगों को जबरन सामूहिक हिरासत केंद्रों में रखा गया है। इन केंद्रों को चीन “पुनर्शिक्षा केंद्र” कहता है, लेकिन वास्तविकता में यहां लोगों पर जबरन कम्युनिस्ट विचारधारा थोपी जाती है।
इन केंद्रों के भीतर शारीरिक शोषण, यौन हिंसा और व्यवस्थित सांस्कृतिक विनाश की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बंदियों को उनकी मातृभाषा बोलने और इस्लाम का पालन करने से रोका जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
फिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर
नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
सांस्कृतिक पहचान मिटाने की चीनी साजिश
चीन की सरकार शिनजियांग में उइघुरों की पारंपरिक पहचान को खत्म कर वहां ‘हान चीनी’ संस्कृति को थोप रही है। रिपोर्ट बताती है कि 1990 के दशक से “उत्तर-पश्चिम विकास योजना” के जरिए लाखों हान चीनी लोगों को शिनजियांग में बसाया गया है ताकि वहां की जनसांख्यिकी को बदला जा सके।
दुनिया का सबसे बड़ा निगरानी तंत्र
आज शिनजियांग दुनिया के सबसे अधिक निगरानी वाले क्षेत्रों में से एक बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई-आधारित सीसीटीवी सिस्टम, बायोमेट्रिक डेटा संग्रह और फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिए हर उइगर नागरिक की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।
यही नहीं, चीनी अधिकारियों ने उइघुर परिवारों के घरों में “हान चीनी निगरानीकर्ता” तक तैनात कर दिए हैं, जो उनके निजी जीवन और बातचीत पर नजर रखते हैं। चीन इन कदमों को “आतंकवाद-विरोधी” प्रयास कहता है, जबकि संस्था ने इसे एक विशेष जातीय समूह को निशाना बनाने वाला अभियान बताया है।
यह भी पढ़ें: शरीफ उस्मान हादी का हत्यारा कहां गया? बांग्लादेश पुलिस ने दिया अपडेट, बांग्लादेश में हिंसा जारी
दमन का खूनी इतिहास और वर्तमान स्थिति
उइगरों के दमन की जड़ें काफी पुरानी हैं। 1997 और 2009 में हुए विरोध प्रदर्शनों को चीन ने सैन्य बल से दबा दिया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। अब यह दमन डिजिटल और मनोवैज्ञानिक रूप ले चुका है।
जीनोसाइड वॉच की रिपोर्ट चेतावनी देती है कि यदि दुनिया ने अभी हस्तक्षेप नहीं किया, तो उइगर संस्कृति पूरी तरह विलुप्त हो सकती है। रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय संगठनों से चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने और शिनजियांग में स्वतंत्र जांच दल भेजने की मांग की गई है ताकि इस ‘जीनोसाइड’ को रोका जा सके।
China uyghur genocide emergency washington report xinjiang detention camps 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMहरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
May 13, 2026 | 08:57 PMMasik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 08:56 PM10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













