अमेरिका ने कर दी भारत के साथ गद्दारी! PoK-आक्साई चिन बदला स्टैंड, हटाई भारतीय क्षेत्र वाले मैप की पोस्ट

India US Trade Deal: अमेरिका ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद साझा नक्शा हटा लिया, जिसमें पीओके और अक्साई चिन सहित जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का हिस्सा दिखाया गया था।
USTR Removed Post Showing Indian Territory
USTR ने भारतीय क्षेत्र दिखाने वाला पोस्ट हटाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

USTR Removed Post Showing Indian Territory: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें भारत का एक नक्शा दिखाया गया था। इस नक्शे में जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी शामिल था, और अक्साई चिन क्षेत्र भी शामिल था, जिस पर चीन दावा करता है। अब यूएसटीआर ने यह पोस्ट हटा दी है।

यूएसटीआर ने ऐसा क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पहले पोस्ट से चीन में भारी नाराजगी थी। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर रिश्ते पहले ही ज्यादा अच्छे नहीं चल रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्दी ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं ऐसे में चीन को नाराज नहीं करना चहते हैं।

पीओके और अक्साई चिन भारत का हिस्सा

पूरी दुनिया मानती है कि पीओके और अक्साई चिन भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका और भारत ने व्यापार पर द्विपक्षीय अंतरिम समझौते की घोषणा की थी। इसी मौके पर यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर भारत का नक्शा साझा किया। इसमें जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र, पीओके सहित, भारत का हिस्सा दिखाया गया था। साथ ही अक्साई चिन को भी भारतीय क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया था। लेकिन बाद में यूएसटीआर ने यह पोस्ट हटा दी।

भारत का लगातार करता आ रहा दावा

USTR द्वारा साझा नक्शे में पीओके और अक्साई चिन सहित जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया था। भारत लगातार यह जोर देता रहा है कि जम्मू और कश्मीर का पूरा संघ राज्य क्षेत्र हमेशा भारत का अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा। अक्साई चिन पर भी भारत ऐतिहासिक दावों और पिछले समझौतों के आधार पर अपना अधिकार जताता है।

पहले चीन द्वारा जारी “मानक नक्शे” में अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को शामिल किया गया था। इस बीच, भारत और अमेरिका ने शुक्रवार रात घोषणा की कि उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम किए जाएंगे ताकि द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com