-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajpal Yadav Tihar Jail Viral Positive Message Cheque Bounce Case
Rajpal Yadav Tihar Jail: ‘टाइम खराब नहीं होता’, तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पॉजिटिव मैसेज वायरल
- Written By: सोनाली झा
Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा था कि जो इंसान चल-फिर और सोच सकता है, उसका समय खराब नहीं होता।

राजपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Positive Message: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘टाइम खराब’ होने को लेकर बेहद पॉजिटिव सोच जाहिर की थी।
दरअसल, एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था कि टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस। अगर खराब चल रहा होता तो आज यहां बैठे नहीं होते। जो आदमी चल सकता है, बोल सकता है, खड़ा हो सकता है और सोच सकता है, उसका टाइम अच्छा ही है। उन्होंने आगे कहा था कि असली खराब समय उसे कहते हैं जब कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो या किसी हादसे में शारीरिक रूप से अक्षम हो जाए।
राजपाल यादव ने कही ये बात
राजपाल यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि टाइम उसको खराब बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए। टाइम उसको खराब बोलते हैं कि मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में दोनों पैर टूट गए या आधा शरीर काम नहीं कर रहा। एक्टर ने यह भी कहा था कि जो आदमी बोल सकता है, बैठ सकता है, उठ सकता है, वो आदमी ब्लेस्ड है और उसका टाइम अच्छा ही है, चाहे वो जेल में हो, चाहे बेल में हो, चाहे कहीं भी हो।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फैंस का रिएक्शन
अब जब वह खुद कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी सोच की तारीफ की है। कुछ लोगों का कहना है कि राजपाल यादव दिल के अच्छे इंसान हैं और उनका वक्त जरूर बदलेगा। वहीं कई फैंस इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं।
राजपाल यादव की फिल्म
बता दें कि राजपाल यादव को 2010 में बनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में जेल जाना पड़ा है। यह कर्ज उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह समय पर रकम नहीं चुका पाए। अकाउंट में पर्याप्त रकम न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने कई बार उन्हें भुगतान का निर्देश दिया, लेकिन रकम अदा न होने पर तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया।
Rajpal yadav tihar jail viral positive message cheque bounce case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












