
रमाबाई को समर्पित साड़ी (सौजन्य-एक्स)
Rohit Pisal Gold Saree: मुंबई के मशहूर व्यवसायी रोहित पिसाल इस वक्त 39 करोड़ की साड़ी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये करोड़ों की साड़ी अपने आप में ही बेहद खास है। इसे हीरे और सोने से डिजाइन किया गया है। साड़ी को रोहित पिसाल ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें समपर्ति किया है।
रोहित पिसाल कहते हैं कि इस साड़ी में मैंने रमाबाई का चित्र बनाया है, जो आंबेडकर की पत्नी थीं। उन्होंने बहुत गरीबी देखी। उनके बच्चों के लिए रोटी जुटाने के लिए उन्होंने अपने गहने बेच दिए थे। यही वजह है कि मैंने उन्हें ये साड़ी अर्पण की। इस साड़ी को बनाने का मेरा मकसद इतना था कि, जिस माता ने अपने फटे हुए आंचल से सभी को समेटा उनका आंचल उनका बेटा हीरे और सोने से जड़ सकता है।
रोहित पिसाल गहनों और अपनी गोल्डन कलाकृतियों के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें मीडिया में ‘गोल्डमैन’ के नाम से जाना जाता है। वे सोने, हीरे और कीमती पत्थरों से बने अनोखे डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें लक्जरी आर्टवर्क और शोपीस शामिल हैं। रोहित पिसाल ने हाल ही में एक 39 करोड़ रुपए की साड़ी बनाई है, जिसमें लगभग 36 करोड़ के हीरे और लगभग 2 किलो सोना शामिल है।
यह साड़ी उन्होंने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर समर्पित की है। इसके अलावा, उन्होंने सोने और हीरों से एक 10 करोड़ रुपए का ‘गोल्डन सेब’ भी बनाया है, जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है और थाईलैंड के रॉयल पैलेस में प्रदर्शित हो रहा है। उनका मुख्य व्यवसाय सोने-हीरे और ज्वेलरी-आर्टवर्क डिजाइन का निर्माण करना है।
यह भी पढ़ें – न घर के, न घाट के…रात 2 बजे की ‘डील’ और पलट गई चंद्रपुर की बाजी! कांग्रेस ने अपनों पर ही फोड़ा हार का ठीकरा
मुंबई में पिसाल वे अपनी दुर्लभ महंगी और खास डिजाइनों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। रोहित पिसाल के द्वारा बनाई गई 39 करोड़ की साड़ी को तैयार करने में एक दो नहीं बल्कि तीन महीने का समय लगा है। साड़ी पर गोल्ड की जो परत लगाई गई है, उसे महज 4 घंटे में लगाया गया था।






