बेटी ने किया डोनाल्ड ट्रंप का विरोध...तो पिता ने बेरहमी से सीने में उतार दी गोली, खुलासे से इलाके में हड़कंप

British Woman Murder: ब्रिटिश महिला लूसी हैरिसन को उसके पिता क्रिस हैरिसन ने टेक्सास में मार डाला। बहस डोनाल्ड ट्रंप और गन अधिकार पर हुई थी, घटना छुट्टियों के दौरान हुई।
Lucy Harrison Murder Case
मृतक लुसी हैरिसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Lucy Harrison Murder Case: ब्रिटिश महिला को उसके ही पिता ने बेरहमी से मार दिया। दोनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गन रखने के अधिकार को लेकर तीखी बहस हुई थी, और इसी विवाद के बाद पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की ब्रिटिश महिला लूसी हैरिसन की हत्या उसके 51 साल के पिता क्रिस हैरिसन ने टेक्सास में अपने घर में कर दी। दोनों के बीच घर में विवाद हुआ, और कुछ ही घंटे बाद यह घटना घटी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने कोर्ट को लिखित बयान भेजा। चेशायर कोरोनर कोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया कि लूसी छुट्टियों के दौरान अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ अपने पिता से मिलने टेक्सास आई थी। 10 जनवरी 2025 को डलास के पास उसकी छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

एक साल बाद हुआ खुलासा

लूसी ब्रिटेन के वॉरिंगटन की रहने वाली थी और पेशे से फैशन बायर थी। मामले का खुलासा ब्रिटेन में करीब एक साल बाद तब हुआ, जब कोरोनर जांच शुरू हुई। विदेशों में ब्रिटिश नागरिकों की अचानक हुई मौत की यह जांच अनिवार्य होती है, ताकि पता चल सके कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या नहीं।

मृतक की रिपोर्ट में बॉयफ्रेंड सैम लिटलर ने बताया कि लूसी और उसके पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिनकी वजह शराब और बंदूक रखना थी। जिस सुबह लूसी की मौत हुई, वह ब्रिटेन लौटने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान लूसी और उसके पिता के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बहस शुरू हो गई।

अक्सर होती रहती थी लड़ाई

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लिटलर ने कहा, "लूसी और उसके पिता के बीच काफी तीखी बहस हुई, जिसके बाद लूसी गुस्से में ऊपर कमरे में चली गई।" लिटलर ने आगे बताया कि वह नीचे ही था और इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे की ओर भागा, तो देखा कि लूसी बाथरूम के पास फर्श पर पड़ी थी और क्रिस (पिता) चीखते हुए बेतुकी बातें कर रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com