-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- China Japan Earthquake 63 Magnitude Death Toll Injured Numbers
चीन और जापान में भूकंप के जोरदार झटके, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें खौफनाक VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
China-Japan Earthquake: मंगलवार, 16 जून 2026 को एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से जापान और चीन दहल गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।

चीन और जापान में भूकंप के जोरदार झटके(Image- Social media)
China Qinghai Earthquake: चीन और जापान में तेज भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी है। मंगलवार, 16 जून 2026 को एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से जापान और चीन दहल गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। तेज भूकंप से भारी नुकसान की आशंकी जताई जा रही है। वहीं इस भूकंप से कई लोगों की मौत की भी आशंका है। अभी तक एक की मौत और चार अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है।
June 16_2⃣
Climate Awareness🚩 📍The road after M6.7 in Central Sulawesi #Indonesia🇮🇩
📍Huge crack after M6.7 in Palu-Napu, Sulawesi🇮🇩
🚨M6.3 EARTHQUAKE in #China🇨🇳, 35km depth, 259km from Dunhuang
🚨REPEATED EARTHQUAKES IN CHINA🇨🇳: M5.2 and M5.4, 10km depth, 279km from Dunhuang https://t.co/WQpCMRCJoC pic.twitter.com/0M0dCBrFSR — Irene (@irene_makarenko) June 16, 2026
भूकंप में एक व्यक्ति की मौत
बता दें कि चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत किंगहाई के हासी में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की मानें तो भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, इस भूकंप में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए हैं।
यह भूकंप ऊंचाई वाले क्षेत्र में आया है, जिसके बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए हैं। इसमें 4.9 तीव्रता का एक आफ्टरशॉक भी शामिल है। चीन भूकंप प्रशासन ने तत्काल इमरजेंसी रिस्पांस शुरू कर दिया है। भूकंप के एपिसेंटर के पास स्थित कोयला खदानों के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, बचाव दल मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारी फिलहाल, हताहतों और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया में अमेरिका का B-52 Bomber रनवे पर क्रैश, 8 की मौत; ईरान युद्ध में दिखाई थी ताकत
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
चीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
UNSC में पाकिस्तान-चीन को करारा झटका, BLA को आतंकी घोषित करने की कोशिश नाकाम; अमेरिका ने लगाया वीटो
अस्पतालों ने मरीजों को भी बाहर निकाला
बता दें कि आज ही इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। भूकंप की वजह से लोग सड़कों पर निकल आए। मालूम हो कि सुलावेसी द्वीप का पालू शहर आठ साल पहले आए तेज भूकंप और सुनामी में तबाह हो गया था। पालू शहर में लगभग चार लाख लोग रहते हैं। एहतियातन कई अस्पतालों ने मरीजों को भी बाहर खुले स्थानों में स्थानांतरित कर दिया, जिनमें से कुछ मरीजों को ड्रिप भी लगी थी।
China japan earthquake 63 magnitude death toll injured numbers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आधुनिक हल्दी खेती तकनीक से किसानों को मिली नई राह, मुरसा में विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Jun 16, 2026 | 05:54 PMनासिक में एसटी कर्मचारियों का आर-पार का एलान; वैचारिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आए संगठन
Jun 16, 2026 | 05:54 PMग्वालियर के मुरार थाने में हड़कंप, इंसाफ के लिए भटकी महिला ने थाना परिसर में ही खाया जहर; जानें पूरा मामला
Jun 16, 2026 | 05:50 PMAlliance Streaming Date: 26 जून से शुरू होगा ‘अलायंस’, रियलिटी शो में दिखेगा डायनेमिक खेमू का दम
Jun 16, 2026 | 05:46 PMभंडारा में आरटीओ कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सभी सेवाएं ठप
Jun 16, 2026 | 05:44 PMपुणे में प्रवेशोत्सव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने की बच्चों की आरती, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
Jun 16, 2026 | 05:44 PMचीन और जापान में भूकंप के जोरदार झटके, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें खौफनाक VIDEO
Jun 16, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














