-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Modern Turmeric Farming Training Mursa Farmers Salem Variety
आधुनिक हल्दी खेती तकनीक से किसानों को मिली नई राह, मुरसा में विशेष प्रशिक्षण आयोजित
- Written By: आंचल लोखंडे
Modern Turmeric Farming: घुग्घुस के मुरसा किसान प्रशिक्षण केंद्र में लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन द्वारा आधुनिक हल्दी खेती तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Training Program (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ghugghus Turmeric Cultivation Training: लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन की ओर से किसान प्रशिक्षण केंद्र, मुरसा में हाल ही में हल्दी खेती तकनीक विषय पर विशेष किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के 20 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अधिक उत्पादन देने वाली और आर्थिक रूप से लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 20 चयनित किसानों के खेतों में हल्दी के प्रदर्शन प्लॉट (डेमोंस्ट्रेशन प्लॉट) विकसित किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को हल्दी की खेती से संबंधित संपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ‘सेलम’ किस्म के हल्दी बीज उपलब्ध कराए गए।यह किस्म अधिक उत्पादन देने वाली होने के साथ-साथ बाजार में इसकी मांग भी अधिक है, जिससे किसानों को बेहतर आय प्राप्त होने की संभावना है।कार्यक्रम में जलवायु एवं भूमि चयन, उपयुक्त वातावरण, बीजों का चयन, बीज उपचार, जैविक प्रक्रियाएं, जैविक एवं रासायनिक उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उत्पादन वृद्धि के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकों जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन की पहल
साथ ही किसानों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें खेती में इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान प्रशिक्षण केंद्र, मुरसा के प्रबंधक डॉ. आदित्य कदम ने मुख्य प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में किसानों को आधुनिक हल्दी खेती तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
नवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
ये भी पढे़: भीमाशंकर मंदिर के कपाट 5 महीने बाद खुले; बिना ऑनलाइन पास के 800 श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन एवं लाभदायक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना, उत्पादन लागत कम करना तथा आय में वृद्धि करना है। साथ ही विकसित किए जाने वाले प्रदर्शन प्लॉटों का अवलोकन कर अन्य किसान भी इस तकनीक का अध्ययन करें और अपने खेतों में इसे अपनाएं।प्रशिक्षण के समापन पर सहभागी किसानों को हल्दी के बीज वितरित किए गए।
किसानों को सिखाई लाभदायक हल्दी खेती
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. महेंद्र वैरागड़े (वरिष्ठ अधिकारी), महेश उपरे (अधिकारी) तथा मानस मकासरे (कनिष्ठ अधिकारी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गजानन बोबडे, अभिजीत चौधरी, आदित्य मोहितकर तथा धनंजय पिंपलशेंडे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया गया कि इस पहल से क्षेत्र में आधुनिक हल्दी खेती तकनीक का व्यापक प्रसार होगा तथा किसानों की आर्थिक उन्नति को नई गति मिलेगी।
Modern turmeric farming training mursa farmers salem variety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फर्जी पहचान से शादी और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; सन्नी उर्फ सलमान खान गिरफ्तार, जांच में जुटी सिगरा पुलिस
Aug 08, 2026 | 12:03 PMईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
Aug 08, 2026 | 12:01 PMमलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
Aug 08, 2026 | 11:59 AM8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख
Aug 08, 2026 | 11:52 AMमुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
Aug 08, 2026 | 11:48 AMजो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Aug 08, 2026 | 11:48 AMAmit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














