- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Rto Employees Indefinite Strike Services Halted
भंडारा में आरटीओ कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सभी सेवाएं ठप
- Written By: आंचल लोखंडे
RTO Office Closed: भंडारा में मोटर वाहन विभाग (आरटीओ) कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Indefinite Strike (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara RTO Strike: मोटर वाहन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 9 जून 2026 को किए गए एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के बाद भी सरकार और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारियों ने 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते भंडारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी संगठन का कहना है कि पिछले कई महीनों से वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती गई। 9 जून को शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक हड़ताल करने के बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, जिसके बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा। कर्मचारी संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नागरिकों को बिना काम लौटना पड़ा
संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन केवल आश्वासन नहीं बल्कि मांगों का वास्तविक समाधान चाहते हैं। हड़ताल के कारण आरटीओ कार्यालय में नए वाहनों का पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण, फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना, वाहन कर जमा करना तथा अन्य आवश्यक सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। दूर-दराज से आने वाले वाहनधारकों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में प्रवेशोत्सव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने की बच्चों की आरती, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
दीपक तले अंधेरा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री के क्षेत्र में चटाई पर हो रहा इलाज, रोहित पवार ने साझा की मार्मिक फोटो
महाराष्ट्र में आरटीओ कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, लाइसेंस और वाहन सेवाएं प्रभावित
नागपुर विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खौफ! सांसद बर्वे का दावा-हमारे संपर्क में हैं कई भाजपा नगरसेवक
ये भी पढ़े: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का दावा, चंद्रपुर में नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घर में हुए प्रसव के बाद महिला की मौत
कर्मचारी संगठन की प्रमुख मांगें
कर्मचारी भर्ती एवं सेवा नियमावली तत्काल जारी की जाए। प्रशासनिक सुधारों के लिए स्वीकृत संगठनात्मक ढांचा (आकृतिबंध) लागू किया जाए। वापस ली गई 56 कर्मचारियों की पदोन्नति बहाल की जाए। लंबित प्रशासनिक पदोन्नतियों को तत्काल मंजूरी दी जाए। पदोन्नति से पहले लागू की गई नियमविरुद्ध परीक्षा को रद्द किया जाए।
10-20-30 वर्ष की समयबद्ध सेवा के आर्थिक लाभ तत्काल लागू किए जाएं। कर्मचारियों के पदनामों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। अब पूरे जिले की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच कब सहमति बनती है और आम नागरिकों को हो रही परेशानी से कब राहत मिलती है।
Bhandara rto employees indefinite strike services halted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में आरटीओ कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सभी सेवाएं ठप
Jun 16, 2026 | 05:44 PMपुणे में प्रवेशोत्सव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने की बच्चों की आरती, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
Jun 16, 2026 | 05:44 PMचीन और जापान में भूकंप के जोरदार झटके, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें खौफनाक VIDEO
Jun 16, 2026 | 05:39 PMदीपक तले अंधेरा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री के क्षेत्र में चटाई पर हो रहा इलाज, रोहित पवार ने साझा की मार्मिक फोटो
Jun 16, 2026 | 05:38 PMRaaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Jun 16, 2026 | 05:37 PMरतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट
Jun 16, 2026 | 05:34 PMWest Bengal: TMC के बागी सांसदों को मिला नया ‘बॉस’, ज्योतिप्रकाश चटर्जी बने NCPI के नए अध्यक्ष
Jun 16, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM












