Alliance Streaming Date: 26 जून से शुरू होगा 'अलायंस', रियलिटी शो में दिखेगा डायनेमिक खेमू का दम

Kunal Khemu Alliance Reality Show: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू जल्द ही रियलिटी शो 'अलायंस' के जरिए होस्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह शो 26 जून से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
Dynamic Kunal Khemu Alliance
कुणाल खेमू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kunal Khemu Alliance On OTT: छोटे पर्दे का पारा एक बार फिर चढ़ने वाला है। अगर आप सोचते हैं कि रियलिटी शो का मतलब सिर्फ नाच-गाना या नॉर्मल झगड़े होते हैं, तो अपनी सोच बदलने के लिए तैयार हो जाइए। बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में फैंस के सामने आने वाले हैं।

इस बार कुणाल खेमू किसी फिल्म के किरदार में नहीं, बल्कि एक बेहद चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो के होस्ट रूप में नजर आएंगे। प्राइम वीडियो अपने दर्शकों के लिए एक ऐसा खेल लेकर आ रहा है, जहां हर कदम पर दोस्ती की परिभाषा बदलेगी और वफादारी की कसौटी पर इंसानियत को परखा जाएगा।

'अलायंस' में दिखेगा कुणाल खेमू का नया अवतार

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले कुणाल खेमू अब होस्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं। वह आने वाले रियलिटी सीरीज़ 'अलायंस' को होस्ट करते दिखाई देंगे। यह शो आने वाली 26 जून से सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहा है। कुणाल खेमू को इस किरदार में देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एक होस्ट के तौर पर वह पहली बार शो की कमान संभालते और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों को डिकोड करते नजर आएंगे।

इंटरनेशनल लेवल का खेल अब देसी रंग में रंगेगा

बता दें कि यह शो कोई नॉर्मल खेल नहीं है। 'अलायंस' असल में वैश्विक स्तर पर अपनी खास पहचान बना चुके टाल्पा स्टूडियोज के एक मशहूर डच फॉर्मेट का पहला ऑफिशियली इंटरनेशनल रूपांतरण है। इस बेहद फेमस फॉर्मेट को दिग्गज प्रोड्यूसर जॉन डी मोल ने तैयार किया है। अब इसी अंतरराष्ट्रीय लेवल के रोमांच को भारतीय दर्शकों के मिजाज के हिसाब से ढाला गया है। 'अलायंस' हिंदी रियलिटी शो के निर्माण की जिम्मेदारी जानी-मानी कंपनी बनिजे एशिया ने संभाली है, जो पहले भी कई शानदार प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने पेश कर चुकी है।

16 खिलाड़ी और वफादारी के बीच छल का महासंग्राम

'अलायंस' शो की शुरुआत में कुल 16 प्रतियोगी एक सहयोगी के रूप में इस सफर का हिस्सा बनेंगे। बाहर से देखने पर यह सभी एक मजबूत अलायंस की तरह दिखाई देंगे। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और विजेता की चमचमाती ट्रॉफी पास आती जाएगी, वैसे-वैसे कहानी में बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

लास्ट प्राइज को हासिल करने की इस अंधी दौड़ में कंटेस्टेंट्स की वफादारी पल-पल बदलेगी। आपसी जुड़ाव की जगह रणनीतिक दांव-पेच और माइंड गेम्स खेले जाएंगे। शो के मेकर्स का मानना है कि यह खेल फिजिकल एक्टिविटी से ज्यादा दिमागी कसरत और भावनाओं का इम्तिहान लेने वाला होगा।

बड़े पर्दे पर भी दिखेगा कुणाल खेमू का जलवा

सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कुणाल खेमू जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं। रियलिटी शो की होस्टिंग के साथ-साथ कुणाल खेमू अपनी आने वाली फिल्म 'वाइब' को लेकर भी चर्चा में हैं।

इस हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को खुद कुणाल खेमू और चिराग निहलानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com