- Hindi News »
- World »
- China Enters Israel Iran War Dragon Planes Arrive In Tehran Middle East Tensions Rise
चीन ने किया इजरायल-ईरान युद्ध में एंट्री! तेहरान पहुंचे ड्रैगन के प्लेन, मिडिल ईस्ट में हलचल तेज
तेहरान एयरपोर्ट पर एक चीनी कार्गो विमान का रहस्यमय ढंग से लैंड करना चर्चा में आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह विमान ईरान को हथियार या अन्य गुप्त सैन्य सामान पहुंचाने के लिए गया हो सकता है।
- Written By: अमन उपाध्याय

तेहरान पहुंचे ड्रैगन के प्लेन, फोटो (सो.सोशल माडिया)
तेहरान: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नई घटना ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में तेहरान हवाई अड्डे पर एक चीनी मालवाहक विमान का रहस्यमय तरीके से उतरना चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्टों के अनुसार, इस विमान ने अपना ट्रांसपॉन्डर बंद कर दिया था, जिसका मतलब है कि यह जानबूझकर रडार की नजरों से बचकर उड़ान भर रहा था।
इस घटना को चीन और ईरान के बीच गोपनीय सैन्य सहयोग से जुड़ी हुई माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, यह विमान संभवतः हथियारों या अन्य गोपनीय सैन्य उपकरणों को लेकर ईरान गया होगा। चीन और ईरान के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक मित्रता को ध्यान में रखते हुए यह संभावना और मजबूत हो जाती है।
चीन का ईरान को खुला समर्थन
वहीं, अमेरिका ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह कोई उकसावे वाली हरकत करता है, तो उसे इसके गंभीर नतीजे झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में, चीन का ईरान का खुलकर समर्थन करना और संभावित रूप से सैन्य सहायता पहुंचाना, अमेरिका और इज़रायल दोनों के लिए चिंता पैदा करने वाला कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया कमांडर, जंग से दुनिया में हाहाकार
ईरान पर भीषण हमला: खामेनेई की बेटी और पोते समेत परिवार के कई सदस्यों की मौत, ट्रंप का दावा
Khamenei के बाद कौन संभालेगा ईरान की कमान? उत्तराधिकारी की रेस में ये दो बड़े नाम आए सामने
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि चीन ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। उन्होंने इज़रायल द्वारा किए गए हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चीन “ऑपरेशन राइजिंग लॉयन” जैसे सैन्य अभियानों के गंभीर परिणामों को लेकर चिंतित है और वह किसी भी ऐसे कार्य का विरोध करता है जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़े।
घुटनों पर आया ईरान! बोला- पहले इजरायल हमला रोके, फिर हम करेंगे…नेतन्याहू से मांगी युद्धविराम की भीख
इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार
13 जून को इजरायली वायुसेना ने लगभग 200 लड़ाकू विमानों के साथ ईरान के परमाणु स्थलों, सैन्य कमांड केंद्रों और रणनीतिक ठिकानों पर भारी हमला किया। जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिनमें से कई मिसाइलें इजरायल में अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में सफल रहीं। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने तेहरान स्थित एक तेल डिपो को निशाना बनाया।
गैस साइट को बनाया निशाना
ईरान और इजरायल के बीच चल रहा टकराव अब तीसरे दिन तक पहुंच गया है। पिछली रात दोनों देशों ने एक-दूसरे के अहम ठिकानों पर फिर से हमले किए। इज़रायल ने ईरान की एक प्रमुख गैस साइट को निशाना बनाया, जो विश्व की सबसे बड़ी गैस उत्पादन सुविधाओं में से एक है। हमले की वजह से भयंकर आग लग गई जिसके बाद वहां उत्पादन रोकना पड़ा। साथ ही, इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थल के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर भी हमले किए। अब तक इस जंग में ईरान में 138 लोगों की जान जा चुकी है।
China enters israel iran war dragon planes arrive in tehran middle east tensions rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम 01 मार्च 2026: होलिका दहन से पहले बढ़ने लगा दिल्ली का पारा, जानें बिहार से यूपी तक कैसा रहेगा मौसम
Mar 01, 2026 | 09:17 AMमुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट का प्रस्ताव, बीएमसी का बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 09:13 AMविदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम
Mar 01, 2026 | 09:04 AMनाशिक जिला परिषद में टेंडर घोटाले का आरोप, मंजूर फाइल फाड़कर बदला ठेकेदार
Mar 01, 2026 | 09:02 AM‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया कमांडर, जंग से दुनिया में हाहाकार
Mar 01, 2026 | 09:02 AMस्मार्ट सिटी सड़कों में 500 से ज्यादा खामियां, ठेकेदार के 25 करोड़ रुपये रोके गए
Mar 01, 2026 | 08:49 AMईरान पर भीषण हमला: खामेनेई की बेटी और पोते समेत परिवार के कई सदस्यों की मौत, ट्रंप का दावा
Mar 01, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM












