- Hindi News »
- World »
- Iran Begs Netanyahu For Ceasefire Said Israel First Stops Attacks
घुटनों पर आया ईरान! बोला- पहले इजरायल हमला रोके, फिर हम करेंगे…नेतन्याहू से मांगी युद्धविराम की भीख
इस समय इजरायल और ईरान के बीच जबरदस्त संघर्ष चल रहा है। इसी बीच ईरान ने ओमान और कतर से बीच-बचाव करने की अपील की है ताकि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता फिर से शुरू हो सके और इजरायल के हमलों को रोका जा सके।
- Written By: अमन उपाध्याय

इजरायल ईरान युद्ध, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच अब कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। ईरान के शीर्ष राजनयिक ने साफ संकेत दिया है कि अगर इजरायल अपने हमले बंद कर देता है, तो ईरान भी अपनी प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए तैयार है। इसी बीच, द जेरूसलम पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि ईरान ने ओमान और कतर से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया है, ताकि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता फिर से शुरू हो सके और इजरायल के हमलों पर रोक लगाई जा सके।
वर्तमान में इजरायल और ईरान के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। हाल ही में, इजरायल के हाइफा शहर पर हुए हमले में ईरान ने कुछ नई मिसाइलों का पहली बार युद्ध में उपयोग किया। इनमें इमाद, गदीर और खैबरशेकन मिसाइलें शामिल थीं, जिन्हें ईरान की लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
गैस फील्ड साइट को बनाया निशाना
ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों पक्षों ने पिछली रात एक बार फिर एक-दूसरे के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले किए। इजरायल ने ईरान की एक प्रमुख गैस फील्ड साइट को निशाना बनाया, जो दुनिया की सबसे बड़ी गैस उत्पादन साइटों में से एक है। इजरायली मिसाइल हमलों की सटीकता के कारण यह साइट आग की चपेट में आ गई, जिससे वहां उत्पादन बंद करना पड़ा। इसके अलावा, इजरायल ने ईरान के कई अन्य स्थानों, जिनमें परमाणु ठिकाने भी शामिल हैं, पर भी हमले किए। अब तक इस संघर्ष में ईरान में 138 लोगों की मौत हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
‘गलती मत करना…’,हमला किया तो पछताओगे जिंदगी भर, गुस्से में ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
नेतन्याहू ने ईरान को दी चेतावनी
ईरान ने पिछली रात 50 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से कुछ ने अपने लक्ष्य को भेदा। इस हमले में इजरायल में सात लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान नहीं रुका, तो यह सिर्फ शुरुआत है और उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य अड्डों, परमाणु स्थलों और तेल व गैस डिपो को निशाना बनाया। परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के बाद अब इजरायल का लक्ष्य ईरान की तेल संपदा को कमजोर करना है।
Iran begs netanyahu for ceasefire said israel first stops attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














