-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gg Vs Upw Live Score Wpl 2026 Gujarat Giants Women Vs Up Warriorz Women Live 2nd Match Womens Premier League 2026 Live Blog
GG vs UPW Highlights, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने जीता मुकाबला, लड़कर हारी यूपी की टीम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
GG vs UPW WPL 2026 Highligts: गुजरात जाइंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रन से हरा दिया। गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 207 रन बनाए। वहीं यूपी की टीम 197 रन ही बना सकी।

Gujarat Giants vs UP Warriorz Highlights, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के मैच में यूपी वारियर्स को 10 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी। गुजरात जायंट्स की यह जीत टीम के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ। पिछले यानी 2025 सीजन में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद यूपी वॉरियर्स की शुरुआत इस बार खराब रही। वहीं गुजरात जायंट्स ने जीत के साथ शुरुआत की। आज दोनों टीमों के बैटरों ने खुब रन बनाए। आज कुल 404 रन बने। यह डब्ल्यूपीएल में दूसरा सबसे ज्यादा रन है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)GG vs UPW Live Score: WPL में सबसे ज़्यादा मैच टोटल
- 438 - RCB बनाम UPW, लखनऊ, 2025
- 404 - GG बनाम UPW, नवी मुंबई, 2026*
- 403 - GG बनाम RCB, वडोदरा, 2025
- 391 - GG बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
- 387 - MI बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2025
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात जायंट्स ने जीता मुकाबला
गुजरात जायंट्स ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। गुजरात ने यूपी को 10 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 207 रन बनाए थे। वहीं यूपी की टीम ने 197 रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं यूपी के लिए फीबी लिचफील्ड ने 78 रनों की पारी खेली।
10 Jan 2026 06:28 PM (IST)
10 Jan 2026 06:28 PM (IST)GG vs UPW Live Score: 20 ओवर में 197 रन ही बना सकी यूपी की टीम
यूपी वारियर्स 20 ओवर में 197 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 10 रनों से हार गई। हालांकि, इस मुकाबले में यूपी वारियर्स का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इसके बाद भी टीम 197 रनों तक पहुंच गई। इस मुकाबले में फीबी लिचफील्ड ने शानदार पारी खेली और मुकाबले में हमेशा बनी रही। वहीं अंत में आशा शोभना भी नाबाद 27 रनों की पारी खेलकर इस अंतर को कम किया।
10 Jan 2026 05:57 PM (IST)
10 Jan 2026 05:57 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी को लगा पांचवां झटका
यूपी वारियर्स को पांचवां झटका श्वेता सेहरावत के रूप में लगा। श्वेता 17 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर आउट हो गई।
10 Jan 2026 05:45 PM (IST)
10 Jan 2026 05:45 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स के लिए सबसे तेज 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
- 18 - चिनले हेनरी बनाम DC, बेंगलुरु, 2025
- 24 - किरण नवगिरे बनाम DC, वडोदरा, 2025
- 24 - फीबी लिचफील्ड बनाम GG, नवी मुंबई, 2026*
10 Jan 2026 05:34 PM (IST)
10 Jan 2026 05:34 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी वारियर्स को एक ओवर में लगे तीन झटके
यूपी वारियर्स को एक ओवर में तीन झटके लगे। जार्जिया बेयरहम के नौवें ओवर में तीसरे गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग आउट हुई। उसके बाद हरलीन देओल बेयरहम के हाथ में कैच देकर चलते बनी। वहीं दीप्ति शर्मा भी बेयरहम को कैच देकर आउट हो गई। इस एक ओवर ने मुकाबला पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में कर दिया।
10 Jan 2026 04:50 PM (IST)
10 Jan 2026 04:50 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी को लगा पहला झटका
किरण नवगिरे 1 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी का पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। एक ओवर के बाद यूपी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन है। अब बेथ मूनी बल्लेबाजी करने उतरी है।
10 Jan 2026 04:31 PM (IST)
10 Jan 2026 04:31 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी को जीत के लिए बनाने होंगे 208 रन
यूपी वारियर्स को जीत के लिए 208 रन बनाने होंगे। अब इस पारी में सभी की नजरें मेग लैंनिग पर रेहगी। वहीं हरलीन दओल और दीप्ति शर्मा को भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
10 Jan 2026 04:29 PM (IST)
10 Jan 2026 04:29 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात जायंट्स ने बनाए 207 रन
गुजरात जायंट्स ने पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 रनों की पारी खेली। वहीं अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए। अंत में जोर्जिया वेयरहम ने 27 और भारती फुलमाली ने 14 रन बनाए। यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन को 2 विकेट मिला।
10 Jan 2026 04:17 PM (IST)
10 Jan 2026 04:17 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लगा
गुजरात जायंट्स को चौथा झटका कप्तान एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट हो गई। 173 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। सोफी एक्लेस्टोन ने बोल्ड किया।
10 Jan 2026 04:12 PM (IST)
10 Jan 2026 04:12 PM (IST)GG vs UPW Live Score: कप्तान एश्ले गार्डनर का अर्धशतक
गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दी है। एश्ले गार्डन ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रही है।
10 Jan 2026 04:11 PM (IST)
10 Jan 2026 04:11 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका
गुजरात जायंट्स को तीसरा झटका अनुष्का शर्मा के रूप में लगा। अनुष्का शर्मा 44 रनों की पारी खेलखर आउट हो गई। 158 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
10 Jan 2026 03:29 PM (IST)
10 Jan 2026 03:29 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका
पावरप्ले के आखिरी ओवर में यूपी को एक बड़ी सफलता मिली है। सोफी डिवाइन ने 40 रनों की पारी खेली। 6 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए।
10 Jan 2026 03:22 PM (IST)
10 Jan 2026 03:22 PM (IST)GG vs UPW Live Score: बेथ मूनी के रूप में गुजरात को लगा पहला झटका
बेथ मूनी के रूप में गुजरात जायंट्स को पहला झटका लगा है। गुजरात का पहला विकेट 41 के स्कोर पर गिरा। बेथ मूनी 13 रन बनाकर आउट हो गई। सोफी एक्लेस्टोन ने पहली सफलता दिलाई।
10 Jan 2026 03:07 PM (IST)
10 Jan 2026 03:07 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर
गुजरात जायंट्स के लिए पारी का आगाज बेथ मूनी के साथ सोफी डिवाइन करने आई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात की निगाहें बड़े टोटल पर होगी।
10 Jan 2026 03:05 PM (IST)
10 Jan 2026 03:05 PM (IST)GG vs UPW Live Score: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग-11
सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
10 Jan 2026 03:04 PM (IST)
10 Jan 2026 03:04 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी वारियर्स की प्लेइंग-11
डिएंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), आशा सोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
10 Jan 2026 03:03 PM (IST)
10 Jan 2026 03:03 PM (IST)GG vs UPW Live Score: यूपी वारियर्स ने जीता टॉस
डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
Gg vs upw live score wpl 2026 gujarat giants women vs up warriorz women live 2nd match womens premier league 2026 live blog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Jul 12, 2026 | 09:41 PMS Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 09:37 PMकतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
Jul 12, 2026 | 09:26 PMप्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Jul 12, 2026 | 09:17 PMकागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PMगिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:12 PMसुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
Jul 12, 2026 | 09:04 PMवीडियो गैलरी

आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM














